आश्रम के बच्चों को कलेक्टर-एसपी ने बांटे स्वेटर, कॉपी एवं पेंसिल

SHARE:

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही  । ग्राम जोहार अभियान के तहत जनचौपाल के बाद कलेक्टर  लीना कमलेश मंडावी और पुलिस अधीक्षक  एस आर भगत ने पचास सीटर आदिवासी बालक आश्रम पंडरीपानी का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों के शयन कक्ष में जाकर उनके रहने एवं पढ़ाई-लिखाई की व्यवस्था का अवलोकन किया। कलेक्टर ने बच्चों को पुस्तक पढ़वाकर उनके ज्ञान की परख की तथा छात्रावास अधीक्षक को आश्रम व्यवस्था के साथ ही बच्चों को नियमित रूप से पढ़ाने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने बच्चों के बिस्तर, चादर, तकिया, गर्म कपड़े, साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को स्वेटर, कॉपी एवं पेंसिल देकर उनका मनोबल बढ़ाया और मन लगाकर पढ़ाई करने कहा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ  मुकेश रावटे, एसडीएम पेण्ड्रारोड विक्रांत अंचल, जनपद सीईओ गौरेला  शुभा मिश्रा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास गोपेश मनहर सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Lovekesh Singh Dixit
Author: Lovekesh Singh Dixit

Bureau Chief Gaurela Pendra Marwahi Mo. No. +918085565657

[the_ad id='179']

Leave a Comment

और पढ़ें
[the_ad id='15212']