जीपीएम पुलिस द्वारा साइबर सुरक्षा और यातायात जागरूकता की सराहनीय पहल

SHARE:

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही । जिले के नवागांव में आयोजित एनएसएस शिविर में जीपीएम पुलिस की टीम ने छात्रों को साइबर सुरक्षा, सुरक्षित यातायात नियमों एवं डिजिटल सतर्कता की महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस दौरान युवाओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, हेलमेट उपयोग, यातायात नियमों के पालन और सुरक्षित जीवनशैली के लिए जागरूक किया गया।नए कानूनों के तहत महिला संबंधी अपराध, पोक्सो एक्ट, कार्यस्थल पर उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, भरण-पोषण तथा महिला परिवार परामर्श जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान महिलाओं एवं छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा कानूनी सहायता की प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया गया।

उल्लेखनीय है कि डाइट पेंड्रा द्वारा नवागांव पंचायत में छात्र-छात्राओं का एनएसएस (NSS) कैम्प आयोजित किया गया है। इस कैम्प के माध्यम से विद्यार्थियों को सामाजिक जागरूकता, कानूनी जानकारी तथा महिला सुरक्षा से जुड़े विषयों पर शिक्षित किया जा रहा है, जिससे वे स्वयं जागरूक बनकर समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित कर सकें।

[the_ad id='179']

Leave a Comment