Live स्वतंत्रता दिवस समारोह का बिलासपुर में आज भव्य आयोजन, आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे ध्वजारोहण

SHARE:

बिलासपुर। पुलिस परेड ग्राउंड, बिलासपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 9 बजे ध्वजारोहण के साथ शुरू होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री अरुण साव परेड की सलामी लेंगे और मुख्यमंत्री का संदेश वाचन एवं उद्बोधन देंगे।

जिला प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम विवरण के अनुसार, सुबह 8:59 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। 9:00 बजे ध्वजारोहण और 9:02 बजे राष्ट्रगान होगा। 9:05 बजे परेड का निरीक्षण, 9:15 बजे मुख्य अतिथि का संबोधन, 9:35 बजे हर्ष फायर, 9:40 बजे मार्च पास्ट और 9:55 बजे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। समारोह का समापन 10:30 बजे पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र वितरण के साथ होगा।

Leave a Comment

और पढ़ें