बिलासपुर । आशीर्वाद वैली में स्थित नवनिर्मित भगवान शिव शंकर और श्री हनुमान मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान कलश यात्रा के साथ आरंभ हो गया।
यात्रा के आरंभ में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में पवित्र जल भरा। इसके पश्चात कलश यात्रा मेन गेट से कालोनी के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर पहुंची। जहां विधिपूर्वक कलश की स्थापना की गयी। धार्मिक अनुष्ठान पंडित हार्दिक महराज के द्वारा संपन्न कराया गया। यजमान की भूमिका जेएस ठाकुर एवं उनकी धर्मपत्नी उर्मिला ठाकुर ने निभायी. इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया।जिसमें श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम के तहत 11 जनवरी को मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के साथ भजन कीर्तन का किया जाएगा। इसी दिन पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का समापन होगा ।



