Literary Sadhana Samman : अंजनी कुमार तिवारी’सुधाकर’ साहित्य साधना सम्मान से सम्मानित

SHARE:

बिलासपुर। Literary Sadhana Samman : पं अमृत लाल दुबे,प्रथम ईसुरी सम्मान से सम्मानित छत्तीसगढ़ के लोक साहित्य के पुरोधा के शतायु जयंती के राज्य स्तरीय साहित्य समागम आयोजन दिनांक ०१-०८-२०२५ को छत्तीसगढ़ के साहित्य पुरोधाओं यथा डाॅ विनय कुमार पाठक,डाॅ चितरंजन कर,डाॅ देवधर महंत,डाॅ विजय कुमार जायसवाल,डाॅ बलदाऊ राम साहू , न्यायमूर्ति डाॅ चंद्र भूषण वाजपेई,डाॅ राघवेन्द्र दुबे,डाॅ अजय पाठक एवं छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के यशस्वी अध्यक्ष  शशांक शर्मा  की गरिमा मयी उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के कालीदास के रुप में पहचान बनाने वाले वरिष्ठ साहित्यकार अंजनी कुमार तिवारी’सुधाकर’ का सारस्वत अभिनन्दन किया गया एवं साहित्य साधना सम्मान से सम्मानित किया गया।
वरिष्ठ साहित्यकार अंजनी कुमार तिवारी’सुधाकर’ की अब तक चौदह कृतियां प्रकाशित हो चुकी हैं जिनमें माॅं,विविधा,कामायनिका, दिनकर प्रकाश, रत्नावली अभिज्ञानम्, कोदंड राम,समीक्षायन,राम ममियारो गढ़, श्री गुरुवे नमः,मयूर कृष्ण,अभ्र दूतम, राष्ट्र धर्म प्रवर्तन,राष्ट्र धर्म ध्वज वाहक, छत्तीसगढ़ साहित्य पुनर्नवा जैसे शोध परक कृतियां हैं।
नन्दी ग्राम प्रतीक्षा-भरत चरित्र खंड काव्य सहित दस से अधिक कृतियों पर उनकी सृजन तुलिका गतिमान है।

Leave a Comment

और पढ़ें