श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा बिलासपुर का आयोजन, आयुष्मान कार्ड बनाया गया
बिलासपुर। श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा कोनी (सेंदरी) बिलासपुर में रविवार को करूवा बाबा जी का वार्षिकोत्सव हर्सोल्लास व भक्तिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस कार्यक्रम में समूह द्वारा विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इस शिविर में 159 लोगों की जांच कर मुफ्त दवाई व आवश्यक परामर्श दिया गया।
सर्वप्रथम परमपूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु जी एवं परमपूज्य गुरूपद संभवराम जी के तैल चित्र में माल्यार्पण और धूप-दीप, पूजन व आरती शाखा के मंत्री उमेश नारायण मिश्रा ने किया। तद्पश्चात आश्रम प्रांगण में स्थित ग्राम देवता करूवा बाबा जी का वार्षिकोत्सव पूजन और आरती शाखा के मंत्री एवं ग्राम के वरिष्ठ नागरिक व बुजुर्गो ने विधिवत किया। इस दौरान समूह के सभी सदस्य एवं ग्राम के महिला व बच्चे उपस्थित रहे। इसके बाद वरिष्ठजनों द्वारा लोगों को ग्राम देवता करूवा बाबा जी बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। अंत में श्रध्दालुओं को प्रसाद बांटा गया। इसके बाद नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया गया।
सीएचएमओ डॉ. शुभ्रा गरेवाल के नेतृत्व में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 159 लोगों की जांच कर आवश्यक दवाई व परामर्श दिया गया। इसमें 56 मरीज बीपी शुगर एवं सिकलसेल के 38 लोगों की जांच की गई। टीबी के 56 लोगों की जांच की गई जिसमें 3 मरीज पॉजीटिव पाए गए। कोलेस्ट्राल, केल्शियम व शुगर के 26 लोगों का ब्लड सेंपल लिया गया। आंख संबंधी 21 लोगों की जांच कर उचित सलाह व दवाई दी गई। इसके साथ ही 32 लोगों का पीफटी टेस्ट भी किया गया। आर्थो, लकवा व नस संबंधी 45 लोगों की जांच की गई। शिविर में 17 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। साथ ही 11 नए वय वंदन कार्ड भी बनाए गए। इसके अलावा 1 दिव्यांग को वाकर भी दिया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग के डॉ. शरद गरेवाल, डॉ. अशोक दीक्षित, डॉ. अजय पंड्या, डॉ. धर्मेद्र साहू, डॉ. श्याम सोनी, चंद्रशेखर शुक्ला, डॉ. सिड्रैला पाल, घनश्याम तिवारी, रवि पहवा, गितेंद्र साहू, मनमोहन सिंह, संध्या अचार्या, मुकेश कश्यप, अभिषेक कोशले, गुलशन रजक, राहुल मेरसा, सीमा सोनी, सिद्धि थवाईत, त्रिवेणी धीवर, रूपम मिंज, प्रिती साहू, सूरज दीवान, कुमुदिनी सूर्यवंशी, सरोजनी करियारे, सुजीत दुबे, टिकेश्वर साहू, विवेक शर्मा, मितानिन समन्वयक एवं प्रेरक समस्त, मितानिन समस्त साथ ही केयर मेडिकोज पैथोलेब कोनी से ज़ैदुल हसन, सुशील पाल, नितेश पाल एवं दवा वितरण में जितेन्द्र गुप्ता, राकेश साहू, आजूराम मरकाम का विशेष सहयोग रहा।
शाखा के मंत्री उमेश नारायण मिश्रा ने बताया कि 15 फरवरी को आश्रम प्रांगण में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से बनाया जाएगा। मंत्री श्री मिश्रा ने सभी ग्रामवासियों से महाशिवरात्रि पूजन में शामिल होने कहा है।



