मद्यपान करके शाला आने पर व्यायाम शिक्षक निलंबित

SHARE:

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही ।  मद्यपान करके शाला आने पर गौरेला विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोगीसार के व्यायाम शिक्षक उत्तम सिंह को निलंबित कर दिया गया है। संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर द्वारा जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि संबंधित संस्था के प्राचार्य द्वारा व्यायाम शिक्षक उत्तम सिंह को बार-बार चेतावनी देने के बाद भी उनके कृत्य में कोई बदलाव नहीं आया, फलस्वरूप उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) 1966 के तहत निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी गौरेला नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Lovekesh Singh Dixit
Author: Lovekesh Singh Dixit

Bureau Chief Gaurela Pendra Marwahi Mo. No. +918085565657

[the_ad id='179']

Leave a Comment

और पढ़ें
[the_ad id='15212']