सैलरी वृद्धि को लेकर नोएडा में प्रदर्शन, पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ और पथराव

SHARE:

नोएडा । नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का सोमवार सुबह गुस्सा फूट पड़ा। कर्मचारियों ने नोएडा में सेक्टर-60 और 62 समेत चार जगहों पर जमकर बवाल काटा।कर्मचारियों ने हंगामा करते हुए पूरा रोड जाम कर दिया है। देखते ही देखते कर्मचारियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी और कई गाडिय़ों में आग भी लगा दी। इस दौरान पुलिस की गाड़ी को पलटकर उसमें भी तोडफ़ोड़ की।

कर्मचारियों ने जमकर पत्थरबाजी की
               कर्मचारियों ने जमकर पत्थरबाजी की

वहीं, प्रदर्शन के दौरान नोएडा के फेज-2 में गाडिय़ों और संपत्ति में तोडफ़ोड़ की गई। इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर पत्थरबाजी की और कई गाडिय़ों में आग भी लगा दी। हालात को काबू में करने के लिए यहां भारी पुलिस तैनात की गई है। वेतन बढ़ोत्तरी को लेकर कर्मियों का विरोध प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है। कर्मियों ने सोमवार सुबह सेक्टर-62 पर प्रदर्शन किया और सडक़ को जाम कर दिया।

गाडिय़ों और संपत्ति में तोडफ़ोड़ की
                   गाडिय़ों और संपत्ति में तोडफ़ोड़ की

कर्मियों के धरना-प्रदर्शन की जानकारी होने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया। पुलिस प्रशासन की ओर से कर्मियों को समझने का प्रयास किया जा रहा है। अपर पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में औद्योगिक इकाई क्षेत्रों में पर्याप्त फोर्स सुनिश्चित किया गया है। पुलिस एवं प्रशासनिक उच्चाधिकारी पुलिस बल के सभी स्थानों पर उपस्थित है। स्थिति पर पूरी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस एवं प्रशासनिक उच्चाधिकारी के द्वारा श्रमिकों को शांति एवं संयम बनाए रखने के लिए लगातार समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। न्यूनतम बल प्रयोग करते हुए शांति व्यवस्था बनाई जा रही है। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। बता दें कि ये लोग नोएडा की कंपनी में काम करते हैं और काफी समय से सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। ट्रैफिक जाम होने से दफ्तर जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, आज सप्ताह का पहला दिन है। सोमवार को अधिकतर कर्मचारी सुबह-सुबह ऑफिस के लिए निकलते हैं। वहीं, नोएडा सेक्टर-60 से निकलने वाले कर्मचारियों को इस समय जाम से जूझना पड़ रहा है। उधर, हंगामे की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची है और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Comment