अर्न्तराष्ट्रीय श्री सीताराम नाम बैंक शाखा मुंगेली नाका में राम नाम लेखकों की बैठक

SHARE:

बिलासपुर । अर्न्तराष्ट्रीय श्री सीताराम नाम बैंक, मुंगेली नाका शाखा बिलासपुर जिला मे स्व. महेश चन्द्र गुप्ता व्दारा संचालित एक मात्र अर्न्तराष्ट्रीय श्री सीताराम नाम बैंक है, जो पूज्य महन्त नृत्यगोपालदास अयोध्याधाम व्दारा दिनांक 10 अप्रेल 2022 से प्रारम्भ कर संचालित किया जा रहा है, जिसमे अभी तक लगभग 3000 से ज्यादा राम नाम लेखकों के व्दारा लगभग 4 अरब राम नाम लिखकर कापियाँ जमा की जा चुकी है

जिसमे 50 से अधिक सदस्यों के व्दारा 1 करोड से उपर राम नाम कापियाँ लिखकर जमा की जा चुकी है। उक्त बैंक मे छत्तीसगढ के विभिन्न जिलों के अतिरिक्त उडीसा, उत्तर प्रदेश, मुगलसराय, राजस्थान, महराष्ट्र, तैलंगाना, आदि प्रदेशों से भी नाम नाम लिखी गई कापियाँ जमा होती है ।
उक्त अर्न्तराष्ट्रीय श्री सीताराम नाम बैंक, मुंगेली नाका शाखा बिलासपुर के व्दारा जुलाई 2024 मे शिवरीनारायण मे भगवान शिवरीनारायण मठ मंदिर प्रंगण के प्रथम तल मे राजे.  मंहत रामसुन्दर दास  व्दारा प्रदत्त लगभग 600 वर्गफुट हाल मे 25 अलमारियों मे लगभग 400 करोड से उपर राम नाम लिखि गई कापियों को सुंदर ढंग से भक्तों के लिए परिक्रमा व दर्शन हेतु रखा गया हैं।
उक्त अर्न्तराष्ट्रीय श्री सीताराम नाम बैंक, मुंगेली नाका शाखा बिलासपुर की आगामी बैठक की जानकारी बैंक मेनेजर पूजा – मनीष अग्रवाल दी गई है, जो कि दिनांक 12-04- 2026 दिन रविवार को दोपहर 3 बजे से होटल नेचर व्यू, वंदना हास्पीटल के बाजू मे, सकरी रोड, बिलासपुर मे आयोजित की जा रही है। इसके पूर्व उक्त बैठक अगस्त 2025 को आयोजित की गई थी।
उक्त बैठक के पश्चात लगभग शाम 4 बजे से श्री हनुमान जी का संगीतमय सुन्दर कॉड का पाठ मोनीका अग्रवाल (कोरबा ) के व्दारा होगा । अतः सभी राम भक्तों से अनुरोध है कि उक्त कार्यक्रम से जरुर पधारें ।

[the_ad id='179']

Leave a Comment