यादव गली दीनदयाल कॉलोनी मंगला जलभराव और बुनियादी सुविधाओं के अभाव में

SHARE:

बिलासपुर । यादव गली1 दीनदयाल कॉलोनी मंगला बिलासपुर में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा बनाए गए दीनदयाल कॉलोनी कॉलोनी का पानी डायवर्ट है।जलभराव के कारण क्षेत्र के रहवासी परेशान हैं,घरों के बोर से गंदा पानी आने से विभिन्न बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। मच्छर और गंदगी से लोग परेशान है।जनदर्शन में कलेक्टर के पास लोगों ने अपनी मांग रखी है।सालों से बुनियादी सुविधाओं के अभाव है।बिजली के खंभे,नाली का अधूरा और बेतरतीब निर्माण,सी सी रोड की मांग को लोगों ने निगम के अधिकारियों के पास रखा है।बार बार आश्वासन के बाद भी आज पर्यंत तक कोई ठोस कार्य नहीं हो पाया है।
दीनदयाल कॉलोनी से सटा हुआ यादव गली अमन विहार कॉलोनी के रहवासियों ने बताया कि निगम बनने के पहले से समस्या है,निगम बनने के बाद भी समस्या का निराकरण नहीं हो पा रहा है,जबकि निगम साल दर साल टैक्स ले रहा है। जनप्रतिनिधि पार्षद,विधायक और अधिकारियों द्वारा निरंतर दौरा कर आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला।
कलेक्टर द्वारा त्वरित कार्यवाही का निर्देश दिया गया है लेकिन पता नहीं जमीनी स्तर पर कब लोगों को समस्या से निजात मिलेगी। लोगों ने बातचीत में बताया कि हम सालों से यहां रह रहे हैं परन्तु जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है।लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं।त्वचा रोग,सांप और अन्य समस्या से हम परेशान हैं।- लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल

बरसात में घरों में पानी घुस जाता है,बरसात में आश्वासन दिया जाता है लेकिन बाद में सभी अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं देते। – शैल शुक्ला

हमें सरकारी कॉलोनी की अव्यवस्थाओं का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है,सरकार अपनी कॉलोनी के के लिए नाला बनवाए जिससे हमको निजात मिले।- पूजा पाण्डेय

बिजली खंभे और सी सी रोड का अभाव है।जलभराव के कारण हमारे बोर से गंदा पानी आ रहा है बार बार हमने शासन के सामने गुहार लगाई है।लेकिन कोई ध्यान नहीं देता अब हम क्या करें समझ नहीं आ रहा है।- सागर यादव

[the_ad id='179']

Leave a Comment

और पढ़ें
[the_ad id='15212']