दूसरे चरण के जिला पंचायत सदस्य चुनाव परिणाम घोषित, नव निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित

SHARE:

बिलासपुर । जिला पंचायत के सीईओ और रिटर्निंग ऑफिसर संदीप अग्रवाल ने दूसरे चरण के मतदान के परिणामों की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। दूसरे चरण के मतदान 20 फरवरी को बिल्हा विकासखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के रूप में हुआ था।

चुनाव परिणाम के अनुसार, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 से अनुसुइया जागेंद्र कश्यप (ग्राम गढ़वट रतनपुर), क्रमांक 2 से राजेश सूर्यवंशी, क्षेत्र क्रमांक 3 से स्मृति त्रिलोक श्रीवास (रमतला बिलासपुर), क्रमांक 4 से अनीता राजेंद्र शुक्ला (कृष्णा नगर, बेलगहना) और क्षेत्र क्रमांक 5 से गोविंद राम यादव (ग्राम बरतोरी बिल्हा) ने जीत हासिल की।

इस अवसर पर विधायक बिल्हा, धरम लाल कौशिक भी उपस्थित थे।

[the_ad id='179']

Leave a Comment