चाकू के साथ फोटो वायरल करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी

SHARE:

बिलासपुर। सोशल मीडिया पर चाकू के साथ फोटो वायरल करना एक युवक को महंगा पड़ गया। सिटी कोतवाली पुलिस ने करबला चौक निवासी 18 वर्षीय शेख अकरम खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में सूचना मिली थी कि शेख अकरम खान ने व्हाट्सएप पर चाकू के साथ अपनी फोटो स्टेटस पर लगाई और करबला चौक के पास लोगों को धमका रहा है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से स्टील का धारदार चाकू बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विवेक कुमार पांडेय के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, आरक्षक नुरुल कादिर और गोकुल जांगड़े ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

[the_ad id='179']

Leave a Comment

और पढ़ें
[the_ad id='15212']