Bilaspur News : वृक्ष रक्षाबंधन महोत्सव की रजत जयंती पर वृक्षों को बाँधी जाएगी 25 फीट लंबी राखी

SHARE:

Bilaspur News । रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति बिलासपुर द्वारा 25 वें वर्ष का आयोजन स्थानीय विवेकानंद उद्यान में किया जाएगा।
समिति के अध्यक्ष डॉ. विवेक तिवारी ने कहा कि विगत 24 वर्षो से प्रतिवर्ष रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आयोजित इस कार्यक्रम में वृक्षों को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया जाता है।
इस वर्ष वृक्ष रक्षाबंधन महोत्सव का रजत जयंती वर्ष 2025 दिनाँक 09 अगस्त को सायं 05 बजे स्थानीय विवेकानंद उद्यान में मनाया जाएगा।
पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति द्वारा रजत जयंती वर्ष में वृक्षों को बांधने हेतु 25 फीट लंबी राखी तैयार की जा रही है जो कि समिति के आर्टिस्ट राजू कौशिक के देखरेख में बनाई जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें