जंगल में भेलवा बीनने गए ग्रामीण पर भालू का हमला, सिर और हाथ में गंभीर चोटें

SHARE:

पेंड्रा/मरवाही। मरवाही वनमंडल के दानीकुंडी रेंज में भालू के हमले से एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया है। 45 वर्षीय कुंवर सिंह (पिता विशाल सिंह) जंगल में भेलवा (वनोपज) बीनने गया था, तभी अचानक एक भालू ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में कुंवर सिंह के सिर और हाथ पर गहरी चोटें आई हैं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और वन विभाग को सूचना दी। वन अमले ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें