तेंदूपत्ता संग्रह के दौरान वृद्ध महिला पर भालू का हमला, गंभीर हालत में मरवाही अस्पताल में उपचार जारी

SHARE:

जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिलाओं के बीच मचा हड़कंप, साथियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

मरवाही । क्षेत्र के ग्राम धरहर में शुक्रवार को तेंदूपत्ता संग्रह करने जंगल गई एक वृद्ध महिला पर जंगली भालू ने अचानक हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद जंगल में मौजूद अन्य महिलाओं में अफरा तफरी का माहौल बन गया। महिलाओं के शोर मचाने पर भालू मौके से जंगल की ओर भाग गया।गंभीर रूप से घायल महिला को आपातकालीन सेवा 108 की मदद से पहुंचाया गया अस्पताल
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम धरहर निवासी मनकी बाई प्रजापति पति महाराजी लाल उम्र लगभग 60 वर्ष अन्य महिलाओं के साथ जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गई थीं। इसी दौरान अचानक एक जंगली भालू ने उन पर हमला कर दिया। भालू के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल आपातकालीन सेवा 108 को सूचना दी।

ईएमटी और पायलट ने रास्ते में दिया प्राथमिक उपचार, डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज
सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात ईएमटी गणेश्वर प्रसाद और पायलट दयाशंकर मौके पर पहुंचे। डॉ हिमांशु नहरेल के मार्गदर्शन में घायल महिला को प्राथमिक उपचार और आवश्यक जीवन रक्षक दवाइयां दी गईं। इसके बाद महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार महिला की स्थिति फिलहाल सामान्य बनी हुई है।

Leave a Comment

और पढ़ें