मरवाही के शिक्षक संतोष प्रजापति को राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न पुरस्कार से किया गया सम्मानित

SHARE:

गौरेला पेंड्रा मरवाही । 25 अप्रैल 2026 को रायपुर में आयोजित भारत के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से जुड़ा एकमात्र तथा देश का सबसे बड़ा नवाचारी गतिविधियां समूह भारत द्वारा आयोजित राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान सह राष्ट्रीय शैक्षिक संप्रवाह 2025-2026 में शिक्षक- संतोष प्रजापति शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला करहनी, विकासखंड मरवाही जिला जीपीएम को, शिक्षा के क्षेत्र में किया जा रहे नवाचार एवं छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यो के फलस्वरूप राष्ट्रीय नवाचारी गतिविधियां समूह भारत द्वारा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।

शिक्षक के द्वारा किये गये उल्लेखनीय कार्य

शिक्षक संतोष प्रजापति के द्वारा विज्ञान के कठिन अवधारणाओं को प्रैक्टिकल के माध्यम से सरल से सरल तरीके से समझाने का सतत् प्रयास, गणित के कठिन अवधारणाओं को टीएलएम के माध्यम से व्यावहारिक जीवन से जोड़कर समझाने का सतत् प्रयास, भाषा शिक्षण शास्त्र व बाल मनोविज्ञान के आधार पर रोचक विधियों व टीएलएम का उपयोग कर अंग्रेजी भाषा को सरल से सरल तरीके से बोलना, पढ़ना, लिखना, व वाक्य निर्माण की दिशा में किया गया प्रयास, विज्ञान के क्षेत्र में अब तक दो बच्चों का इंस्पायर अवार्ड में हुआ चयन, शाला में किचन गार्डन के माध्यम से नयी पीढ़ी के बच्चों तथा समुदाय को जैविक खेती की दिशा में अग्रसर करने का प्रयास, बच्चों व पालकों के साथ शाला में ही दीपावली त्यौहार मना कर समुदाय को शाला से जोड़ने का प्रयास, कोरोना काल के दोनों फेज़ के दौरान अनवरत रूप से ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से मोहल्ला क्लास के माध्यम से प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़े रखने का सराहनी प्रयास, स्वयं के खर्चे से बच्चों के विज्ञान संबंधी प्रैक्टिकल हेतु आवश्यक संसाधन जुटाने, टीएम निर्माण संबंधी आवश्यक संसाधन जुटाने एवं शाला के आधारभूत इंफ्रास्ट्रक्चर संबंधी आवश्यक मरम्मत का कार्य तथा शाला को प्रिंट रिच वातावरण से लैस करने का कार्य, पिछड़े व कमजोर बच्चों को एक्स्ट्रा क्लास के माध्यम से उपचारात्मक शिक्षण प्रदान करने के उल्लेखनीय कार्यों के साथ साथ खेलकूद योग, कौशल विकास व सांस्कृतिक कार्यक्रमो के माध्यम से बच्चों में मौलिक व रचनात्मक गुणों के विकास के आधार पर श्री संतोष प्रजापति का चयन राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न पुरस्कार हेतु किया गया।

कई चरणों के बाद हुआ सम्मान के लिए चयन

समूह प्रमुख संजीव सूर्यवंशी एवं जिला टीम ने बताया कि सर्वप्रथम इसके लिए समूह के ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से निशुल्क ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है। पूरे देश से 700 से अधिक एवं छत्तीसगढ़ से 400 से ज्यादा नॉमिनेशन प्राप्त हुए। इन आवेदनों की अच्छे से जांच कर समूह के द्वारा गठित समिति द्वारा नामित शिक्षकों का साक्षात्कार लिया गया एवं उनके आवेदन फार्म से संबंधित से उनके द्वारा किए गए कार्यों के प्रमाण में दस्तावेज मांगे गए थे। दस्तावेजों का उच्च चयन समिति द्वारा गहनता से परीक्षण किया गया। स्थानीय टीम के प्रमाणीकरण सहित आवश्यकता अनुसार क्रॉस इंटरव्यू के पश्चात चयन सूची जारी किया गया है।

Lovekesh Singh Dixit
Author: Lovekesh Singh Dixit

Bureau Chief Gaurela Pendra Marwahi Mo. No. +918085565657

[the_ad id='179']

Leave a Comment

और पढ़ें
[the_ad id='15212']