विशेष आवश्यकता वाले बालक अयांश को मिला वॉकर, शिक्षा विभाग ने बढ़ाया आत्मनिर्भरता की ओर कदम

SHARE:

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही । समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में शिक्षा विभाग लगातार कार्य कर रहा है। इसी क्रम में विकासखंड संसाधन केंद्र गौरेला के माध्यम से विशेष आवश्यकता वाले बालक अयांश को चलने-फिरने में सहायता के लिए वॉकर प्रदान किया गया।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने कहा कि शासन का उद्देश्य प्रत्येक विशेष आवश्यकता वाले बच्चे को उसकी जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण एवं शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध कराकर उसे समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने अयांश के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के सहायक उपकरण बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने, दैनिक गतिविधियों को सरल बनाने तथा उनके शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में बीआरसी समन्वयक संतोष सोनी, फिजियोथेरेपिस्ट प्राची पीटर्स, स्पेशल एजुकेटर राजेन्द्र साहू, बीआरपी प्रवीण कुमार चौधरी एवं अजय जोशी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

शिक्षा विभाग की इस पहल को विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के समावेशी विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Comment