बिलासपुर। भारी बारिश के कारण कोनी अशोक नगर मार्ग से आवागमन बाधित हो गया था। नगर निगम के नए एल्डरमैन विष्णु सोनी के प्रयास से पुनः लोगों का आना जाना शुरू हो गया है।


ज्ञात है कि कोनी से फॉरेस्ट दफ्तर होते हुए अशोकनगर पहुंच मार्ग के बीच में एक नाला पड़ता है। यह नाला बारिश की वजह से गहरा हो जाता है जिससे बरसात में यहां से आवागमन बंद हो जाता है। सामान्य दिनों में इस मार्ग से सैकड़ो की संख्या में लोग कोनी से अशोकनगर और अशोकनगर की ओर से कोनी आना जाना करते हैं।
नाले में बारिश के कारण भूमि कटाव अधिक बढ़ने से लोगों को कोनी जाने के लिए बिरकोना होकर जाना पड़ता था वही कोनी वालों को सरकंडा होकर अपने गंतव्य स्थल की ओर जाना पड़ता था। इस नाले की समस्या को इस क्षेत्र के निवासियों ने विष्णु सोनी के संज्ञान में लाया । श्री सोनी ने तुरंत नगर निगम के अधिकारियों से बात कर नाले में पाइप और मलबा डलवाया और आवागमन पुनः सुनिश्चित कराया। इसी तरह तहसील कार्यालय में भारी गंदगी का आलम बना हुआ था जिसे स्वयं खड़े होकर निगम के अमले से सफाई करा कर आम लोगों को गंदगी से निज़ाद दिलाया। उनके इस कार्य से वकीलों में हर्ष व्याप्त है।



