कमला सतीश्री ज्वेलर्स में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया

SHARE:

बिलासपुर । 15 अगस्त को सदर बाजार, बिलासपुर स्थित कमला सतीश्री ज्वेलर्स में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिलासपुर शहर के वरिष्ठ नागरिक पं. विनोद कुमार मिश्रा, पंकज मिश्रा, सतीश्री ज्वेलर्स के संचालक अशोक सोनी, प्रशांत सोनी, विकास सोनी एवं सतीश्री ज्वेलर्स के समस्त स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और सभी ने राष्ट्रगान के साथ देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। कार्यक्रम पूरे उत्साह, सम्मान और देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Comment