परासी, (मरवाही)। ग्राम पंचायत परासी में 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में ग्रामवासियों, स्कूली बच्चों, महिलाओं, पंचायत प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रध्वज फहराया गया तथा उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। पूरे परिसर को तिरंगे झंडों, रंग-बिरंगी सजावट एवं देशभक्ति के संदेशों से सजाया गया था। बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर कार्यक्रम में शामिल हुए।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। बच्चों द्वारा देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिससे वातावरण पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा।
इस अवसर पर सरपंच ओम प्रकाश तिवारी सहित पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीणजन, महिलाएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने देश की एकता, अखंडता एवं विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
सरपंच शिवप्रसाद अगरिया सचिव धीरज तिवारी पंच आत्मा सिंह दीक्षित मुकेश सिंह दीक्षित अध्यक्ष सर्वोदय युवा मंच भारत सिंह दीक्षित कुंवारे लाल गुप्ता जी लक्ष्मीकांत गौतम मृगेंद्र सिंह राणा प्रशांत कुमार राय गोंदिल यादव ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी हमारे वीर शहीदों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। हमें देश की प्रगति, स्वच्छता, शिक्षा और सामाजिक एकता के लिए अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
कार्यक्रम का समापन “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ हुआ




