बिलासपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस संगठन में नई नियुक्तियां की गई हैं। पवन सिंह ठाकुर को छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया श्री ठाकुर वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास के समर्थक माने जाते है ।
यह नियुक्ति प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने की है।
श्री ठाकुर को प्रदेश महासचिव का दायित्व मिलने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।
इस अवसर पर पूर्व जनपद सदस्य रवि बघेल, जनपद सदस्य नंदिनी डोंगरे, सभापति कमल सेन, पूर्व जनपद सदस्य भागवत सूर्यवंशी, दीपक यादव, संजू केवट, मनीष रजक, मुन्ना सूर्यवंशी, राजाराम धुरी, सनथ धुरी, विकास लासकर, कान्हा सूर्यवंशी, देवेश बनर्जी, सनत सूर्यवंशी, गनपत खरे, दादूराम लासकर, हरी केवट, अशोक श्रीवास, सहोरन कुम्हार एवं बसंत गोड़ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।




