बिलासपुर। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर, जिसे प्रतिवर्ष 10 अक्टूबर को मनाया जाता है, लॉयंस इंटरनेशनल वरदान, बिलासपुर द्वारा 6 से 27 अक्टूबर 2026 निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का संचालन क्लब की अध्यक्ष डॉ. अनुश्री पड़ेगांवकर के नेतृत्व में किया गया।
शिविर के माध्यम से लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया तथा तनाव प्रबंधन, भावनात्मक संतुलन और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस पहल से विभिन्न लोगों को लाभ प्राप्त हुआ।
लॉयंस इंटरनेशनल वरदान क्लब भविष्य में भी जनकल्याण एवं स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े ऐसे सेवा कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है।



