गौरेला पेंड्रा मरवाही। लवकेश सिंह दीक्षित। जिले के ग्राम परासी में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत गरीबों को सस्ते दामों पर दिए जाने वाले चावल, शक्कर और नमक में बड़े पैमाने पर घोटाले का मामला उजागर हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उचित मूल्य दुकान संचालक न केवल हितग्राहियों से उनका चावल खरीदकर बड़े व्यापारियों को बेच रहे हैं, बल्कि शक्कर को सरकार द्वारा निर्धारित ₹17 प्रति किलो की दर के बजाय ₹20 प्रति किलो की दर से बेच रहे हैं। इसके अलावा, नमक वितरण में भी अनियमितता बरती जा रही है, जहां दुकान संचालक “नमक की बोरी फट गई” या “नमक खराब हो गया है” जैसे बहाने बनाकर नमक देने से इनकार कर रहे हैं। इससे सरकार की गरीब कल्याण योजना को गहरा धक्का लग रहा है और जरूरतमंद लोगों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है।
राशन कार्ड का दुरुपयोग
घोटाले से पता चला है कि कई ऐसे लोगों के राशन कार्ड बनाए गए हैं, जिन्हें चावल, शक्कर या नमक की आवश्यकता नहीं है। ये लोग राशन कार्ड को आय का स्रोत बना रहे हैं। इसकी वजह से गरीब मजदूर वर्ग, जिनके लिए PDS की यह सामग्री जीवनयापन का महत्वपूर्ण आधार है, के साथ अन्याय हो रहा है।
हितग्राहियों की शिकायतें
परासी की सोनांचल और जय महामाया स्व-सहायता समूह की हितग्राही हीरज बाई रजक (पति छेदी लाल रजक) ने बताया कि उनके पास राशन कार्ड होने के बावजूद उन्हें न तो चावल, न शक्कर, और न ही नमक दिया जा रहा है।। दुकान संचालक बहाना बनाते हैं कि “चावल खत्म हो गया”, “शक्कर का स्टॉक नहीं है”, या “नमक की बोरी फट गई, पैकेट खराब हो गया है।” शक्कर उपलब्ध होने पर ₹20 प्रति किलो की अधिक कीमत वसूली जा रही है, जबकि सरकार ने ₹17 की दर निर्धारित की है। नमक के मामले में भी दुकान संचालकों की मनमानी के कारण हितग्राहियों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। यह स्थिति तब है, जब सरकार ने सभी राशन दुकानों पर तीन महीने का चावल और अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने का दावा किया है।
‘चावल उत्सव’ का कड़वा सच
सरकार ने बारिश के मौसम में लोगों को राशन के लिए परेशानी न हो, इसलिए तीन महीने का चावल और अन्य खाद्य सामग्री एकसाथ देने की योजना शुरू की, जिसे “चावल उत्सव” का नाम दिया गया। लेकिन परासी में यह उत्सव महज कागजों तक सीमित है। हितग्राहियों का आरोप है कि चावल, शक्कर और नमक या तो कालाबाजारी में बेच दिए जाते हैं या फिर खराब गुणवत्ता वाली सामग्री बांटी जा रही है। शक्कर की अधिक कीमत और नमक के लिए बहानेबाजी ने इस योजना की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।प्रशासन की चुप्पी
इस मामले में स्थानीय प्रशासन की खामोशी चिंताजनक है। हितग्राहियों का कहना है कि शिकायत करने के बावजूद उनकी बात नहीं सुनी जाती। चावल की कालाबाजारी, शक्कर की अधिक कीमत और नमक वितरण में अनियमितता के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। यह PDS प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही की कमी को दर्शाता है।
परासी के ग्रामीणों ने मांग की है कि इस घोटाले की उच्च स्तरीय जांच हो और दोषी दुकान संचालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही, यह सुनिश्चित किया जाए कि हर पात्र हितग्राही को समय पर और सही मात्रा में चावल, शक्कर और नमक निर्धारित मूल्य पर मिले। विशेष रूप से शक्कर की अधिक कीमत वसूलने और नमक वितरण में बहानेबाजी की प्रथा को तत्काल रोका जाए।
जिले में PDS की खामियां उजागर
यह मामला न केवल परासी, बल्कि पूरे गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में PDS प्रणाली की खामियों को उजागर करता है। सरकार को तुरंत कदम उठाकर गरीबों के हक की रक्षा करनी चाहिए और चावल, शक्कर व नमक की कालाबाजारी करने वालों पर नकेल कसनी चाहिए। गरीबों की थाली से उनका हिस्सा छीनने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई ही इस व्यवस्था में विश्वास बहाल कर सकती है।

प्रोफेशनल मीट में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री मंत्री शिवप्रकाश, भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सिंह, डिप्टी सीएम अरुण साव, विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक धर्मजीत सिंह, पुन्नू लाल मोहले, रजनीश सिंह भूपेंद्र सवन्नी भाजपा के जिला अध्यक्ष दीपक सिंह मोहित जायसवाल आदि उपस्थित थे। प्रोफेशनल मीट को संबोधित करते भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा है कि देश में पिछले 11 वर्षों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार कार्य कर रही है। जब किसी व्यक्ति समाज या देश के समक्ष कोई लक्ष्य रखा जाता है और उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए वह व्यक्ति, वह समाज और वह राष्ट्र प्रयास करता है। विकसित भारत का जो लक्ष्य है, यह सन् 2047 तक देश को विकसित करने के लिए है। प्रधानमंत्री श्री मोदी की सरकार उसी लक्ष्य के लिए कार्य कर रही है और इसके लिए देश के 140 करोड़ लोगों को जगा रही है।
शिवप्रकाश ने मंगलवार को बिलासपुर में “संकल्प से सिद्धि : 11 साल बेमिसाल” अभियान की कड़ी में आहूत प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सबको विकसित भारत के लक्ष्य को आगे रखकर बढ़ना है। भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि देशभर के यूनिवर्सिटी से छात्रों से विकसित भारत के लिए सुझाव भी मांगे गए थे और 10 लाख से अधिक छात्रों ने अपने सुझाव भी दिए। भारत देश भी सब प्रकार के सामर्थ्य लिए विकसित भारत बन सकता है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने हर विभाग के सचिवों को भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए रोड मैप तैयार करने को कहा। भारत में गरीबी दूर करने के लिए सरकार लगातार कार्यक्रम कर रही है। गरीबी हटाने का नारा पहले भी देश में दिया गया, लेकिन वह नारा सिर्फ वोट बैंक पाने के लिए तत्कालीन सरकार ने दिया था। गरीबी तो नहीं हटी, लेकिन गरीबों को ही हटा दिया गया। शिवप्रकाश ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने अंत्योदय की भावना से कार्य किया और गरीबों के उत्थान के लिए लगातार कार्य करते रहे उनके लिए ही अंत्योदय का नारा दिया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इसके लिए मानक तय किया कि कितने घरों में शौचालय नहीं है, कितने घरों में गैस नहीं है, कितने लोगों के पास रहने के लिए आवास नहीं है? एक मानक तय करके कार्य कर रहे हैं। देश के बिजलीविहीन गांव में बिजली पहुंचाने का काम मोदी सरकार ने किया। नीति आयोग और वर्ल्ड बैंक ने यह बताया कि भारत देश में 27 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं। रोटी कपड़ा मकान और दवाई हर लोगों को उपलब्ध होनी चाहिए। आज महिलाएं भी मोदी सरकार के विकसित भारत अभियान में अपना सहयोग दे रही हैं। आज राष्ट्रपति की सुरक्षा में यशस्वी नाम की महिला भी अपनी सेवा दे रही है। राष्ट्रपति की एडीसी में महिला सुरक्षाकर्मी शामिल है। आज महिलाएं फाइटर जेट भी उड़ा रही है, राष्ट्रपति की सुरक्षा में भी लगी हुई है और गणतंत्र दिवस के परेड में भी महिलाएं शामिल हो रही हैं। श्री शिवप्रकाश ने कहा कि आने वाले समय में लोकसभा और विधानसभा मैं 33% आरक्षण के साथ अपनी सहभागिता देगी। भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि देश में करोड़ों किसान भी हैं। उनको समृद्ध और कुशल बनाने की दिशा में भी कार्य हो रहे हैं। आज सभी प्रकार की लेन-देन सीधे खातों में हो रहे हैं। इससे कहीं भी भ्रष्टाचार नहीं हो रहा है। किसानों के खातों में 6 हजार रुपए प्रतिवर्ष किसान सम्मान निधि देने का काम मोदी सरकार कर रही है। आज देश में फोरलेन सिक्स लेन सड़कें भी तेजी से बन रही हैं। रेलवे के क्षेत्र में भी देश में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। वंदे भारत ट्रेन के माध्यम से दुनिया आज भारत को देख रही है। इन 11 वर्षों में हम सब देश को बदलते हुए देख रहे हैं। श्री शिवप्रकाश ने कहा कि 2014 से पहले भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की 11वीं बड़ी अर्थव्यवस्था थी और इन 11 वर्षों में आज मोदी के नेतृत्व में भारत देश विश्व की चौथे नंबर की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और जल्द ही दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाला है। हर क्षेत्र में विकास के कार्य तेजी से हो रहे हैं। कैग की रिपोर्ट के अनुसार भारत में 2014 तक 20 दिन तक युद्ध करने लायक गोला-बारूद हुआ करता था । लेकिन आज हम 100 देश को हथियार सप्लाई कर रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद दुनियाभर के देशों ने ब्रह्मोस मिसाइल की मांग की है। आज राफेल बनाने का काम भी देश में चल रहा है। यह भारत का रक्षा की दृष्टि में स्वदेशीकरण है। आज चीन की विश्वसनीयता दुनिया में गिरी है और भारत की विश्वसनीयता बढ़ी है। आज दुनियाभर के देश भारत से शस्त्र की मांग कर रहे हैं। आज विकसित भारत का मतलब है- समृद्ध और संपन्न और सुरक्षित भारत। शिक्षा के क्षेत्र में श्री मोदी के नेतृत्व में आज देश में नई शिक्षा प्रणाली लागू हो रही है। आज मेडिकल की पढ़ाई स्थानीय भाषा में पढ़ सकते हैं। भारत को शक्तिशाली देश बनाना श्री शिवप्रकाश ने आह्वान किया कि भारत को शक्तिशाली देश बनाना है तो एकजुट होकर चलना होगा। कुछ लोग तोड़ने की राजनीति करते हैं, लेकिन हम जोड़ने की राजनीति करते हैं। नए भारत के निर्माण के लिए हमें कार्य करना है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में सशक्त भारत बनाने की दिशा में काफी कार्य हुए हैं। कांग्रेस शासनकाल में देश की आंतरिक एवं बाह्य सुरक्षा पूरी तरह से चौपट थी। आसपास के छोटे-छोटे देश हमारे देश को ललकारा करते थे। हमारे देश में घुसपैठ होती थी। लेकिन श्री मोदी के नेतृत्व में इन 11 वर्षों में देश की सेना को सशक्त करने एवं सैन्य शक्ति को बढ़ाने की दिशा में कार्य हुआ है और सशक्त भारत और सुरक्षित भारत का सपना साकार हुआ। देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मेक इन इंडिया निर्मित वस्तुओं का अधिक से अधिक प्रयोग किया गया। आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में यह एक बहुत बड़ा कदम है। पहले सब कुछ विदेश से मंगवाना पड़ता था। पहले हमारा देश कर्ज में डूबा रहता था। देश का सोना वर्ल्ड बैंक में गिरवी रखा था। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत देश का मान वैश्विक मानचित्र पर बढ़ा है। आज पूरी दुनिया की निगाहें भारत देश पर है। आज देश में ब्रह्मोस से लेकर विभिन्न प्रकार की मिसाइल बनने लगी है। पहले अमेरिका और चीन जैसे देशों से यह आयुध हमें मंगवाना पड़ता था। आज देश की सेना का मनोबल बढ़ा हुआ है, सेना की ताकत भी बढ़ रही है और सैन्य शक्ति भी बढ़ रही है। देश की सेना ने एयर स्ट्राइक एवं सर्जिकल स्ट्राइक करके बता दिया है कि यह नया भारत है, घर में घुसकर मारने वाला भारत है। पाकिस्तान में घुसकर पहलगाम के आतंकी हमले का बदला लिया है और पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों को नेस्तनाबूद करने का काम देश की सेना ने किया है। देश की सेना ने पाकिस्तान के कई आतंकवादी ठिकानों को तबाह कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन-रूस युद्ध में फंसे 22हजार भारतीयों को ऑपरेशन गंगा मिशन चलाकर सुरक्षित देश वापस लाने का काम किया। भारतीय नागरिकों के साथ ही पाकिस्तान, बांग्लादेश सहित आसपास के पड़ोसी देशों के लोग भी भारतीय तिरंगा को अपना सुरक्षा कवच बनाकर देश वापस लौटे। अंतरिक्ष के क्षेत्र में भी इन 11 वर्षों में ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत दुनिया का एकमात्र देश है। भारत के वैज्ञानिकों ने इसके लिए पूरी मेहनत की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में नक्सलवाद को खत्म करने की दिशा में भी तेजी से काम कर रहे हैं। बस्तर को मार्च 2026 तक नक्सली मुक्त बनाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में कार्य कर रहे हैं। नक्सलवाद देश के 126 जिलों से सिमटकर अब सिर्फ 6 जिलों में ही रह गया है और आने वाले समय में यह निश्चित रूप से समाप्त होगा। प्रोफेशनल मीट को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा है कि आज देश में 11 वर्षों में सबसे बड़ा सामाजिक परिवर्तन आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज के इस कार्यक्रम में समाज में विशिष्ट सेवा देने वाले जागरूक लोग हैं जिनकी समाज में पकड़ है। कहा कि 2014 के पहले भ्रष्टाचार देश में धरती से लेकर आसमान तक फैला हुआ था लेकिन मोदी ने विकास की अवधारणा को गरीबों के पेट से जोड़ा है उन्होंने कहा कि पहले गरीबी हटाओ का नारा लगाता था आज 27 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आ गए हैं देश में 2014 के बाद सबसे बड़ा सामाजिक परिवर्तन 11 साल में हुआ है पाक में घुसकर हमारे भारत की सेना ने आतंकियों का सफाया किया है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा है कि आज देश में गरीब व्यक्ति को भी महसूस हो रहा है कि मोदी सरकार को ही उनकी चिंता है 11 सालों में देश की दशा और दिशा बदली है देश की फिजा पतली है सरकार को सभी की चिंता है आत्मनिर्भर देश के साथ-साथ आम आदमी सरकार के साथ जुड़कर काम कर रहा है और मजबूत नेतृत्व के हाथों में देश की बागडोर है वर्षों से निराशा के दौर से गुजर रहे लोगों के मन में आस की भावना जगी है मोदी जी के नेतृत्व में हम एक नए युग की दिशा में प्रवेश कर रहे हैं मोदी जी ने जमीन से लेकर आसमान तक भारत के सामर्थ्य को एक नई पहचान दी है इस दौरान प्रोफेशनल मीट में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, पुन्नूलाल मोहले, धर्मजीत सिंह भूपेन्द्र सवन्नी संकल्प से सिद्धि अभियान के प्रदेश संयोजक रजनीश सिंह मोहित जायसवाल दीपक सिंह सहित काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और विभिन्न प्रोफेशन से जुड़े सुधीजन उपस्थित थे।
केंद्र और राज्य की सरकार विकास की अवधारणा को पूरा करने का काम कर रही है 2014 के पूर्व देश में गरीबी और भूख और भ्रष्टाचार से लोग परेशान थे केंद्र में मोदी की सरकार बनने के पश्चात गरीबों के सपने साकार हो रहे हैं मोदी जी के कल्याणकारी योजनाओं के कारण 81 करोड़ जनता को मुफ्त में चावल मिल रहा है केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने बेलतरा क्षेत्र की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी ने गरीबों के लिए आवास बनाकर उनके सपनों को साकार कर रहे हैं अभी तक पूरे देश में चार करोड़ आवास बनाए गए हैं
और आगामी दिनों में तीन करोड़ आवास बनाए जाने की योजना है मोदी जी ने किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता देने की योजना का संचालन किया हमारी बहनों को उज्ज्वला योजना की सौगात दी आयुष्मान योजना के माध्यम से गरीबों के लिए पांच लाख तक के निःशुल्क इलाज की व्यवस्था दी जिसका लाभ आर्थिक रूप से पिछड़े हुए व्यक्ति को मिल रहा है जो दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना बन कर उभरी है श्री साहू ने कहा है कि मोदी सरकार ने 500 साल बाद अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का रास्ता प्रशस्त किया देश हित में धारा 370 का खात्मा,नागरिक संशोधन बिल,तीन तलाक कानून, वक्फ बोर्ड संशोधन कानून जैसे ऐतिहासिक फैसले लिए छत्तीसगढ़ शासन में डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा है विष्णु राज में आज हम देख रहे हैं कि 40 करोड़ रुपए से भी अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जा रहा है पिछली सरकार ने नरवा गुरुवा बाड़ी करके छत्तीसगढ़ के 5 साल बर्बाद कर दिया यहां का पैसा दिल्ली की तरफ भेज कर जनता को ढेंगा दिखा दिया गरीबों के लिए बनने वाले प्रधानमंत्री आवास को कांग्रेस के रोक दिया पर आज विष्णुदेव साय सरकार के नेतृत्व में समूचे प्रदेश का सायं सांय विकास हो रहा है आज हमारी बहनों को हर महीने महतारी वंदन का लाभ मिल रहा है,प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल रहा है
यही विष्णु का सुशासन है सभी क्षेत्रों में सड़क, पुल,पुलिया बन रही है छत्तीसगढ़ में सभी समाज आगे बढ़े रहे हैं सभी समाज के लिए भवन बन रहा है उन्होंने ने विधायक सुशांत शुक्ला को एड्रेस करते हुए कहा कि आपके विधायक सुशांत शुक्ला भी साय,साय कर रहे हैं बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में विकास के लिए दिन रात जुझ रहे हैं यही कारण है कि बेलतरा तेजी से आगे बढ़ रहा है। बेलतरा में विधायक सुशांत शुक्ला की मांग पर क्षेत्र में सड़कों के लिए ₹ 10 करोड़ की राशि देने की घोषणा अरुण साव ने किया। 40 करोड़ के विकास कार्य के भूमि पूजन के अवसर पर विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में डिप्टी सीएम अरुण साव तथा केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने यहां पर सुखी नदी में उल्टी गंगा बहाई है बेल तरा के विकास के लिए केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और डिप्टी सीएम अरुण साव ने मुक्त हस्त से हमे सौगात दी है विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि पिछली कांग्रेस की सरकार ने पूरे प्रदेश को पीछे धकेल दिया था परन्तु डबल इंजन सरकार में मात्र16 महीने में ही विकास की रफ्तार को महसूस किया जा सकता है शुक्ला ने बताया कि साइंस कॉलेज में 750 सीट वाला ऑडिटोरियम 22 करोड़ की लागत से बनने जा रहा है,जिला खेल परिसर में को उन्नत करने की योजना बन रही है अरपा नदी में 24 करोड़ की लागत से नया पुल बनेगा उन्होंने कहा कि बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में वर्षों से रुके विकास कार्य को केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू तथा डिप्टी सीएम अरुण साव ने जो गति दी है वह गति अब थमने वाली नहीं है विकास मूल मंत्र के साथ विधायक सुशांत शुक्ला ने डिप्टी सीएम से सड़कों के निर्माण के लिए 10 करोड़ की राशि मांगी जिसे लेकर डिप्टी सीएम ने तत्काल मंच से घोषणा की नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताइए 39 करोड़ के विकास कार्य का भूमि पूजन किया गया है। बेलतरा विधानसभा में तीन विभागों के विकास कार्य,23 करोड़ की लागत से अरपा में नया ब्रिज बनाया जाएगा बसंत विहार से अमरैया चौक तक अपोलो रोड का चौड़ीकरण और निर्माण,15 समाज के भवनों में निर्माण सहित विभिन्न निर्माण के कार्य सम्पन्न होंगे भूमिपूजन में पधारे प्रमुख अभ्यागतों का अतिथियों का विधायक सुशांत शुक्ला नभगवान राम की मूर्ति और साल भेंट कर सम्मान किया
शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना तथा आवश्यकता पड़ने पर ज़रूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है। रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में पहुँचकर रक्तदान करें और मानवता की इस सेवा में भागीदार बनें।