बिलासपुर । रथयात्रा के पावन पावस काल में गुंडचा जगन्नाथ मंदिर, रेलवे कालोनी बिलासपुर में विगत वर्षों की भांति दिनांक ०१-०७-२०२५ को आयोजित उत्कल बिलास साहित्य सेवा का डा वामन चंद्र दीक्षित द्वारा संपादित बहुभाषी साहित्यिक पत्रिका उत्कल बिलास का विमोचन डा विनय कुमार पाठक-कुलपति थावे विद्या पीठ के मुख्य आतिथ्य, करुणाकर बेहरा की अध्यक्षता, न्यायमूर्ति चंद्र भूषण वाजपेई, पूर्व कुलपति हिदायतुल्लाह विधि विश्वविद्यालय, रायपुर के आसंदी प्रमुख के रुप में,डा राघवेन्द्र दुबे,डा बृजेश सिंह,डा एके यदू के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ।
विशिष्ट वक्ता के रुप में साकेत रंजन-वरिष्ठ रेल संरक्षा अधिकारी की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर राष्ट्रीय साहित्य सेवा सम्मान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ी,वंगीय तथा उत्कल साहित्यकारों के साथ ही अंजनी कुमार तिवारी’सुधाकर’, अध्यक्ष-राष्ट्रीय कवि संगम इकाई बिलासपुर को उनके छत्तीसगढ़ी,हिंदी व भोजपुरी भाषा के विकास व साहित्य सेवा के लिए उत्कल बिलास साहित्य सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।
काव्य,नृत्य व भजन संध्या के मनोहारी आयोजन ने कार्यक्रम को अद्वितीय बना दिया। सृष्टि गर्ग व सुश्री शौर्या भारत की गणेश व कृष्ण अनुनय नृत्य दर्शक दीर्घा का मन मोह लिया।
अंजनी कुमार तिवारी’सुधाकर, उत्कल बिलास साहित्य सेवा रत्न’ से सम्मानित https://targetofchhattisgarh.com/utkal-bilas-sahitya-seva-ratna/
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ साहित्यकार यथा सनत कुमार तिवारी,अमृत लाल पाठक,राजेश सोनार,एम डी मानिकपुरी, बालमुकुंद श्रीवास,शीतल पाटनवार, शत्रुघ्न जशवानी’शाद’, आशीष श्रीवास,डा शुभेंदु मेहेर,डा निरंजन पण्डा,धनुर्जय हंतल,डा सुनीता मिश्रा,डा संगीता बनाफर,डा यादव, श्रीमती शोभा त्रिपाठी, रेणु वाजपेई, सीमा भट्टाचार्य, डा तन्मयी अगस्ती, यशोमति बारीक की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।कार्यक्रम में स्वागत संबोधन निर्मल राउत,संचालन डा बामन चंद्र दीक्षित तथा आभार प्रदर्शन डा विवेक तिवारी ने किया।
रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गायत्री नगर रायपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में आयोजित महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा महोत्सव में शामिल हुए। राज्यपाल डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर ‘छेरा-पहरा‘ की रस्म निभाई। राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने जगन्नाथ जी की विधि-विधान से पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में आयोजित रथ यात्रा में शामिल हुए। रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में विशेष विधि-विधान के साथ महाप्रभु जगन्नाथ जी की रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व भगवान की प्रतिमाओं को मंदिर से रथ तक लाया गया और मार्ग को सोने की झाड़ू से स्वच्छ किया गया। इस परंपरा को छेरापहरा कहा जाता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी प्रदेशवासियों को रथ यात्रा की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व ओडिशा के लिए जितना बड़ा उत्सव है, उतना ही बड़ा उत्सव छत्तीसगढ़ के लिए भी है। साय ने कहा कि भगवान जगन्नाथ किसानों के रक्षक हैं। उन्हीं की कृपा से वर्षा होती है, धान की बालियों में दूध भरता है और किसानों के घरों में समृद्धि आती है। मैं भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करता हूं कि इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ में भरपूर फसल हो। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा से मेरी विनती है कि वे हम सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और हमें शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की ओर अग्रसर करें।