
बिलासपुर। मधुबन रोड, दयालबंद निवासी सारया कश्यप ने डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, बिलासपुर में कक्षा 10वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 98.2% अंक हासिल कर प्रथम रैंक प्राप्त किया है। अपनी इस शानदार उपलब्धि के साथ सारया ने पूरे स्कूल में टॉपर बनकर शहर का नाम रोशन किया है।
सारया ने अपनी सफलता का श्रेय सेल्फ स्टडी, कठिन परिश्रम और परिवार व गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है। उन्होंने बताया कि सेल्फ स्टडी उनके लिए सबसे प्रभावी माध्यम रही, जबकि माता-पिता और शिक्षकों का निरंतर समर्थन उनका सबसे बड़ा सहारा बना। सारया के पिता विनय कश्यप एक स्टेशनरी शॉप चलाते हैं, जबकि उनकी माता शिवानी कश्यप शिखा पब्लिक स्कूल का संचालन करती हैं।
सारया ने अपने भविष्य के लक्ष्य के बारे में बताया कि वह डॉक्टर बनना चाहती हैं और इसके लिए मेहनत जारी रखेंगी। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, स्कूल और पूरे शहर को गर्व है। सारया की सफलता मेहनती छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।
