
बेलतरा दक्षिण मंडल अध्यक्ष मनीष कौशिक ने किया योग
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बेलतरा दक्षिण मंडल द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्राम लाख राम के सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनीष कौशिक, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष दिनेश सिंह ठाकुर, युवा मोर्चा के अंकुर सिंह ठाकुर, सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य डॉ. दीनदयाल यादव, ग्राम पंचायत लेखराम की सरपंच रुक्मणी साहू सहित मंडल के कार्यकर्ता और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक योग में हिस्सा लिया। सहभागियों में सुरेश कुमार राय, सूरज देवांगन, भरत साहू, केदारनाथ गुप्ता, मुन्नालाल केंवट, सुंदर साहू, रामजी साहू, पंचराम साहू, खुशबू केंवट, मनबोध यादव, सुकदेव साहू, जगदीश साहू आदि शामिल थे।

योग कार्यक्रम के माध्यम से स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेश दिया गया। मंडल अध्यक्ष मनीष कौशिक ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है और इसे अपनाकर स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है। सरपंच रुक्मणी साहू और प्राचार्य डॉ. दीनदयाल यादव ने भी योग के महत्व पर जोर देते हुए ग्रामीणों को नियमित योग अभ्यास के लिए प्रेरित किया।
