द.पू.म.रे, नागपुर मंडल समपार फाटक क्रमांक 466, बीके-60 एवं बीके-25 का 25 फरवरी 2026 से स्थायी बंद – नागरिकों से सहयोग की अपील

SHARE:

नागपुर ।  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल द्वारा संरक्षा उन्नयन एवं यातायात सुगमता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए समपार फाटक क्रमांक 466, बीके-60 एवं बीके-25 पर सड़क ऊपरी पुलों (आरओबी) का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है।

रेल एवं सड़क यातायात को अधिक सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध बनाने के उद्देश्य से उक्त तीनों समपार फाटकों को दिनांक 25 फरवरी 2026 को रात्रि 00:00 बजे से स्थायी रूप से बंद किया जा रहा है। इस समय के पश्चात इन समपार फाटकों से किसी भी प्रकार का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

रेल प्रशासन द्वारा आम नागरिकों, वाहन चालकों एवं क्षेत्रीय निवासियों से अनुरोध किया जाता है कि वे बंद किए जा रहे समपार फाटकों का उपयोग न करें तथा आवागमन के लिए नव-निर्मित सड़क ऊपरी पुलों  (ROB) का ही प्रयोग करें। यह निर्णय जनहित में तथा संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से लिया गया है।

रेलवे प्रशासन नागरिकों से अपेक्षा करता है कि वे इस व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में सहभागी बनें।

[the_ad id='179']

Leave a Comment

और पढ़ें
[the_ad id='15212']