भाजपा सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, अधिवक्ता विष्णु सोनी बनाए गए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

SHARE:

रायपुर/बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भाजपा सूचना का अधिकार (RTI) प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इस नई टीम में विष्णु सोनी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है।

प्रदेश मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मार्कण्डेय द्वारा जारी सूची के अनुसार, इस कार्यकारिणी में प्रदेश के विभिन्न सक्रिय कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है। अधिवक्ता विष्णु सोनी की नियुक्ति पर उनके समर्थकों और विप्र समाज ने हर्ष व्यक्त किया है। विष्णु सोनी ने अपनी इस नियुक्ति पर संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे सूचना के अधिकार के माध्यम से शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

इस नियुक्ति पत्र के साथ ही कार्यकारिणी में अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई है, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।अधिवक्ता विष्णु सोनी को नई जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

[the_ad id='179']

Leave a Comment