पत्रकार कॉलोनी में भगवती जागरण, भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु

SHARE:

बिलासपुर । रमन दुबे। पत्रकार कॉलोनी में रविवार की रात मां भगवती की भक्ति रस से सराबोर रहा। माता जागरण में गायक भागवत मिश्रा और रहंगी की माता सेवा मंडली ने मां दुर्गा की महिमा का गुणगान किया।

पत्रकार कॉलोनी जन कल्याण समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ नन्हीं कन्या शिवांगी ने दीप प्रज्ज्वलित और शंखनाद कर किया गया। गायकों ने देर रात तक देवी के भजनों से श्रद्धालुओं को बांधे रखा। माँ की आराधना और भक्तों की अपार श्रद्धा ने पूरे परिसर को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। इस मौके पर श्रद्धालुओं को हलवा प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप, वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार शर्मा, समिति अध्यक्ष रामाधार देवांगन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला, पूर्व पार्षद रमेश जायसवाल, मनोज पुरोहित, बजेश शर्मा, निमेश शुक्ला, राजेश दुआ, रमन दुबे, दिनेश मिश्रा, बलराम विश्वकर्मा, अशोक तिवारी, कमलेश शर्मा, गिरीश तिवारी, सौरभ द्विवेदी, राजेश वर्मा, विजय मोहन शर्मा, दयानंद पुरोहित, गणेश पटेल, अनिल शर्मा, आर्यन शुक्ला, दिनेश टेकवानी, राजकुमार पुरोहित, चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा, प्रभाकर कडो,  कामनी पुरोहित, श्रीमती अनीता दुबे,  नमिता शुक्ला, पुर्णिमा देवांगन,  प्राची शर्मा,  ज्योति दुआ,  बिंदु विश्वकर्मा,  श्वेता पुरोहित,  अनीता मिश्रा,  पूजा टेकवानी, पूजा कडो,  उमेद बाई,  ममता पटेल,  श्वेता तिवारी आदि शामिल हुए।

[the_ad id='179']

Leave a Comment