“पर्यावरण संरक्षण हम सभी का दायित्व है”: डाॅ अभिलाषा बेहार

SHARE:

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर विविध आयोजन एवं राज्य स्तरीय सम्मान समारोह सम्पन्न 

  • “साहित्य समाज एवं कला साधकों का हुआ सम्मान “

बिलासपुर। पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति, छत्तीसगढ़ी राजभाषा परिषद वन विभाग एवं छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल बिलासपुर द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “जलवायु परिवर्तन” विषय पर आधारित विविध जनजागरूकता कार्यक्रमों एवं राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर सभागार, तिलक नगर, पुराना अरपा पुल के पास, बिलासपुर में किया गया ।
इस अवसर पर पर्यावरण पर केन्द्रित छत्तीसगढ़ी गीतों की संगीतमय प्रस्तुति एम डी मानिकपुरी, राम कुमार श्रीवास एवं साथियों द्वारा की गई ।
सुबह ड्रांइग एवं पेटिंग प्रतियोगिता के उदघाटन सत्र के मुख्य अतिथि डाॅ विनय कुमार पाठक अध्यक्ष डाॅ रमेश चन्द्र श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि विष्णु कुमार तिवारी, महेश श्रीवास जी द्वारा माँ सरस्वती ,भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा करके किया गया । अतिथियों का स्वागत डाॅ विवेक तिवारी, शीतल प्रसाद पाटनवार, बालगोविन्द अग्रवाल, बाली यदु,डाॅ शत्रुघन जेसवानी, राम निहोरा राजपूत, ध्रुव देवांगन तथा एम डी मानिकपुरी द्वारा पुष्प माला से किया गया । इस प्रतियोगिता में शताधिक बच्चों ने भाग लिया ।
यह आयोजन डाॅ अभिलाषा बेहार सचिव छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के मुख्य आतिथ्य डॉ. विनय कुमार पाठक, कुलपति थावे विद्यापीठ गोपालगंज बिहार की अध्यक्षता एवं डाॅ  एस.एस.डी. बड़गैया , शैलेन्द्र सिंह कछवाहा समाजसेवी, रमेश चन्द्र श्रीवास्तव वरिष्ठ साहित्यकार,  विष्णु कुमार तिवारी वरिष्ठ साहित्यकार , हेमंत कुमार गौर पर्यावरण विद् एवं  संजय शर्मा निदेशक डी एल एस महाविद्यालय के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ ।
समिति के अध्यक्ष डॉ. विवेक तिवारी ने स्वागत भाषण में बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, पर्यटन संवर्धन तथा जन-जागरूकता को बढ़ावा देना है।
आयोजन का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा करके किया गया । सरस्वती वंदना की प्रस्तुति राम निहोरा राजपूत जी द्वारा की गई ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डाॅ अभिलाषा बेहार सचिव छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण आज की विकट समस्या है और पर्यावरण संरक्षण हम सभी का दायित्व है । अध्यक्षीय उदबोधन में डाॅ विनय कुमार पाठक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता लाने के लिए समिति द्वारा विगत तीस वर्षों से अनुकरणीय प्रयास किया जा रहा है । आज जल, वायु और सामाजिक प्रदूषण ने जन जीवन को संकट में डाल दिया है अतः आज स्वयं जागृत होने की आवश्यकता है क्योंकि पर्यावरण संरक्षण से ही जीवन संरक्षण संभव है । इस अवसर पर अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये ।
इस अवसर पर गणेश कश्यप जी द्वारा छत्तीसगढ़ी के महाकवि कपिलनाथ कश्यप जी की कृतियों की प्रदर्शनी एवं श्रीमती पाटनवार द्वारा छत्तीसगढ़ी व्यंजन मेला का आयोजन किया गया ।
प्रातः 9 बजे से चित्रकला प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के शताधिक बच्चों ने रंग भरो, वन्यजीवन एवं पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा प्लास्टिक प्रदूषण विषयों पर चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया । इस अवसर पर निर्णायक मोना कैवर्त्य, उषा भांगे , पूर्णिमा तिवारी, राजू कौशिक का सम्मान किया गया ।
इस अवसर पर सायं 4 बजे से डाॅ शत्रुघन जेसवानी एवं पूर्णिमा तिवारी के संचालन में पर्यावरण पर केन्द्रित काव्य गोष्ठी में सान्वी कश्यप,श्रिया कश्यप,राजेश सोनार, ध्रुव देवांगन,पूर्णिमा तिवारी,विक्रम धर दीवान,राजेश वस्त्रकार,मायना रंगारी,एम डी मानिकपुरी,डाॅ शत्रुघन जेसवानी, सुनीता त्रिपाठी ,राम कुमार श्रीवास,शीतल प्रसाद पाटनवार चंदन त्रिपाठी, ने काव्य पाठ किया ।
5 बजे आस्था तिवारी, सृष्टि गर्ग और शौर्या भारत ने नृत्य की प्रस्तुति दी गीत-संगीत एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे काशवी कश्यप,आरिशा कश्यप,नियति कश्यप,मायशा रंगारी,अक्षरा माडीकर,काश्वी परस्ते ने भाग लिया तथा ।
इस अवसर पर सायं 6 बजे से आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में समाज, साहित्य, कला, पर्यावरण, पत्रकारिता, पुरातत्व संरक्षण, रंगमंच, सिनेमा तथा समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रदेश के विभिन्न विशिष्ट व्यक्तित्वों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया गया एवं ड्रांइग एवं पेटिंग प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार तथा सभी सहभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया ।
इस अवसर पर सम्मानित होने वाले प्रमुख विभूतियों में डॉ. गजेन्द्र तिवारी पाली, डॉ. विपिन दुबे रायपुर, श्री वीरेन्द्र पटनायक भिलाई,  बुधराम यादव बिलासपुर, अंजनी कुमार तिवारी रायगढ़, डॉ. मीनकेतन प्रधान रायगढ़,  नरेन्द्र कुमार वर्मा भाटापारा,  राकेश गुप्ता ‘निर्मल’ मुंगेली, डॉ. दीनदयाल साहू दुर्ग, डॉ. डी.पी. देशमुख दुर्ग,  उमाकांत खरे बिलासपुर,  अजय अमृतांशु भाटापारा,  बलराम पाण्डेय रतनपुर,  संगीता शुक्ला बिलासपुर,  रीना झा बिलासपुर, मीनारानी दुबे रायपुर,  सुरेश सिंह बैस बिलासपुर,  मनीराम साहू ‘मितान’ सिमगा, डॉ. शत्रुघ्न जैसवानी बिलासपुर, डॉ. सत्यनारायण तिवारी ‘हिमांशु’ लोरमी,  एम.डी. मानिकपुरी बिलासपुर, डॉ. अर्चना तिवारी बिलासपुर,  संजीव पाण्डेय मल्हार तथा डॉ. शांतनु पाटनवार बिलासपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियां का सम्मान अतिथियों द्वारा शाल श्री फल एवं मोमेंटो भेंट करके किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन डॉ.राघवेंद्र कुमार दुबे ने एवं आभार प्रदर्शन बालगोविन्द अग्रवाल ने किया ।
इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी, साहित्यकार कलाकार, विद्यार्थीगण एवं आम नागरिकगण अधिकाधिक संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Comment