छत्तीसगढ़ पत्रकार न्याय कल्याण महासंघ प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

SHARE:

सदस्यता अभियान से संगठन मजबूत करने पर जोर

दीपावली के बाद बिलासपुर में होगा महासंघ का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन

बिलासपुर छत्तीसगढ़ पत्रकार न्याय कल्याण महासंघ की प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को राघवेंद्र राव सभा भवन परिसर स्थित बिलासपुर प्रेस क्लब में आयोजित की गई। बैठक में महासंघ के संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान को गति देने और पत्रकारों को संगठन से जोड़कर महासंघ को मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। उपस्थित सदस्यों ने संगठन की गतिविधियों को प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न सुझाव दिए।
बैठक की अध्यक्षता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं बिलासपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष तिलकराज सलूजा ने की। महासंघ के प्रदेश महासचिव गणेश विश्वकर्मा ने संगठन की अब तक की गतिविधियों एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। उन्होंने सदस्यता अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने तथा प्रदेश के विभिन्न जिलों में पत्रकारों को महासंघ से जोड़ने पर जोर दिया।
बैठक में दीपावली के बाद बिलासपुर में महासंघ का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया। सम्मेलन में प्रदेशभर के पत्रकारों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा संगठन की आगामी रणनीति पर चर्चा करने की बात कही गई।
बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजित मिश्रा ने संगठन के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष ने भी पत्रकारों की एकजुटता और संगठन को मजबूत बनाने के संबंध में अपने विचार रखे। बैठक में पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और संगठन की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाने पर सहमति बनी।
बैठक में प्रमुख रूप से जितेंद्र ठाकुर, विजय क्रांति तिवारी, अमजद खान, ऋतु साहू, शिरीष डामरे, अशोक व्यास, अजय शर्मा, रूद्रांश गोस्वामी , हरिकिशन गंगवानी, मो . इस्राइल , सैय्यद जफर आगा , प्रशांत सिंह, मोहनीश सिंह ठाकुर, तिरीथ राम लहरे, राकेश कुमार, सुदेश दुबे, मनोज कुमार पुरोहित, विवेक तिवारी, नारायण कुमार नोनिया, जितेंद्र कुमार रात्रे, प्रांशु क्षत्रिय, प्रकाश मदने , कैलाश यादव, विजय ठाकुर, मनोज दुबे, भूपेंद्र नारायण नवरंग, राजेंद्र सिंह ठाकुर, हीरालाल वैष्णव सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें