सेवानिवृत्त पांच शासकीय सेवकों का कलेक्टर ने किया सम्मान

SHARE:

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, । जिले में शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए पांच अधिकारियों-कर्मचारियों को कलेक्टर विजय दयाराम के. ने सम्मानित किया। कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को सेवानिवृत्ति के दिन ही पेंशन एवं उपादान प्राधिकार पत्र प्रदान किए गए

कलेक्टर ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों को तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर तथा शॉल-श्रीफल भेंट कर उनके दीर्घकालीन शासकीय सेवाकाल एवं योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने सभी के स्वस्थ, सुखद एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की।इस अवसर पर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कहा कि जिले में सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को सम्मानपूर्वक विदाई देने का यह तीसरा आयोजन है। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवा से सेवानिवृत्ति जीवन की एक नई पारी की शुरुआत है। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों से स्वयं को सक्रिय और गतिमान रखने, संयमित एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने अनुभव एवं ज्ञान का उपयोग समाजहित में करने का आग्रह किया। साथ ही आने वाली पीढ़ी को मार्गदर्शन देकर आगे बढ़ाने में सहयोग करने की अपील की।

सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों में गिरधारी लाल कश्यप, व्याख्याता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंडी; जितेंद्र सिंह ठाकुर, लेखापाल, मिश्री देवी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरेला; यशोदा राय, प्रधान पाठक, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मरवाही; नरेश कुमार सोमावर, भृत्य, कार्यालय जिला आबकारी तथा श्सुंßदर लाल रजक, स्थल सहायक, लोक निर्माण विभाग पेंड्रा संभाग शामिल हैं।

सम्मान समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी, जिला कोषालय अधिकारी धनेन्द्र सोनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें