बिलासपुर । छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद, बिलासपुर की नामांकन समिति की बैठक परिषद के मुख्य कार्यालय, उच्च न्यायालय परिसर बोदरी, बिलासपुर में आयोजित की गई। बैठक में नए अधिवक्ताओं के नामांकन के लिए प्राप्त आवेदनों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
नामांकन समिति के अध्यक्ष रवि सिंह राजपूत, तथा समिति के सदस्यगण आलोक कुमार गुप्ता एवं भास्कर साहू की उपस्थिति में संपन्न हुई जिसमें नए नामांकन हेतु परिषद को प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार विमर्श किया गया। उक्त बैठक में लगभग 851 आवेदकों को नए अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत किये जाने, तथा कुल 2 अधिवक्ता का सनद पुर्नबहाल एवं कुल 54 प्रोविजनल प्रमाण पत्रों की अनुशंसा की गई। उपरोक्त बैठक में अध्यक्ष के कुशल निर्देशन में परिषद के सचिव अमित वर्मा, सहसचिव दीपक सिंह ठाकुर तथा नामांकन प्रभारी पुष्पेन्द्र कुमार जायसवाल, विशाल सोनी, रूपेश पाण्डेय, दिलीप खाण्डेय, पियूष शर्मा के सहयोग से सम्पन्न की गई।




