1 अक्टूबर वृद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में वरदान बिलासपुर द्वारा स्वास्थ्य शिविर आयोजित

SHARE:

बिलासपुर ।  वृद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में १ अक्टूबर एवं सितंबर माह के अंत में लायंस इंटरनेशनल वरदान बिलासपुर द्वारा कल्याण कुंज आश्रम में स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में आश्रम में निवासरत समस्त वृद्धजनों का ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, वजन, हीमोग्लोबिन एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
इसके साथ ही आश्रम की महिलाओं को महिला स्वास्थ्य के संबंध में जागरूक किया गया। उन्हें वृद्धावस्था में महिलाओं को होने वाली विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों,सामान्य लक्षणों तथा समय रहते स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श लेने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

यह शिविर डॉ. अनुश्री पडेगांवकर, अध्यक्ष, लायंस इंटरनेशनल वरदान बिलासपुर के नेतृत्व एवं आयोजन में संपन्न हुआ।

अवसर पर क्लब की सचिव स्वाति सिंह, कोषाध्यक्ष वनशिका वर्मा, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर चंदा बंसल एवं सोनिया अग्रवाल उपस्थित रहीं।

Leave a Comment

और पढ़ें