नगर निगम के एल्डरमेन एवं अधिवक्ता के प्रयास से दुर्घटना टली

SHARE:

बिलासपुर। तहसील अधिवक्ता कार्यालय के सामने बहुत पुराना बेर पेड़ का जड़ जर्जर होने कारण झुक कर जमीन से टकरा रहा था। इस बर के पेड़ से दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई थी। अधिवक्ताओं ने एल्डरमैन एवं अधिवक्ता विष्णु सोनी के संज्ञान में लाया जिस पर श्री सोनी ने फौरन नगर निगम के अमले को बुलाया और पेड़ की कटाई करवाए। तहसील कार्यालय में पसरी गंदगी को भी अमले से साफ सफाई करवाए। एल्डरमैन श्री सोनी के सक्रियता की तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सियासनेही दुबे एवं सचिव अजय स्वर्णकार व अधिवक्ताओं ने प्रशंसा की है

Leave a Comment

और पढ़ें