धान उपार्जन केंद्र में 13 लाख का धान जब्त

बिलासपुर । उपार्जन केन्द्रों में खरीदे गए धान का भौतिक इन दिनों चल रहा है।कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर राजस्व और खाद्य तथा सहकारिता विभाग की टीम मुस्तैदी से लगी है। इस क्रम में विकासखण्ड मस्तुरी में स्थिति धान उपार्जन केन्द्र सेवा सहकारी समिति देवरी का तहसीलदार एवं खाद्य निरीक्षक द्वारा जॉच करते हुए भौतिक सत्यापन किया गया।  जाँच के दौरान उपार्जन केन्द्र परिसर में उपलब्ध समस्त धान की गणना की गई एवं बोरो का रैण्डम वजन किया गया। उपार्जन केन्द्र में भौतिक रूप से उपलब्ध धान की मात्रा का ऑनलाईन खरीदी मात्रा से मिलान करने पर सेवा सहकारी समिति देवरी में 1071 कट्टी (428.4 क्विंटल) धान अधिक पाया गया। उपरोक्तानुसार अधिक प्राप्त धान को जप्त किया जाकर समिति के पदाधिकारियों के विरूद्ध प्रकरण निर्मित किया गया है। प्रकरण में सहकारिता विभाग द्वारा नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जावेगी।

नगर निगम में 22 आश्रितों को मिली अनुकंपा नियुक्ति

बिलासपुर। स्वजन के असामायिक निधन के बाद नौकरी की बांट जोह रहें 22 आश्रितों को आज नगर पालिक निगम बिलासपुर में अनुकंपा नियुक्ति के तहत नौकरी प्रदान की गई। नियुक्ति पत्र पाकर आश्रितों के चेहरे खिल उठें,अपनी नियुक्ति से गदगद सभी आश्रितों ने उप मुख्यमंत्री अरूण साव से मिलकर त्वरित गति से प्रक्रिया को पूर्ण कर अनुकंपा प्रदान करने पर आभार व्यक्त किया।विदित है की उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने 31 दिसंबर  को विभागीय अधिकारियों के साथ नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षा की थी । समीक्षा बैठक में अरुण साव ने सभी नगरीय निकायों को अनुकम्पा नियुक्ति की प्रक्रियाएं 10 जनवरी तक पूर्ण करने के निर्देश दिए थे,जिसके परिपालन में नगर निगम बिलासपुर द्वारा युद्धस्तर पर कार्य करते हुए सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण करते हुए आज नियुक्ति पत्र भी सौंप दिया गया।
इससे पूर्व कलेक्टोरेट के मंथन सभाकक्ष में कलेक्टर एवं नगर निगम के प्रशासक अवनीश शरण ने आश्रितों को चतुर्थ श्रेणी  के पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया।इस दौरान निगम कमिश्नर अमित कुमार उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने आश्रितों को शुभकामनाएं देते हुए कहा की सेवा के दौरान मन लगाकर काम करें तथा संस्थान को अपना परिवार समझ के उसकी प्रगति में अपना शत् प्रतिशत योगदान दें।इस पद पर आश्रितों का अधिकार था,जो आज उन्हें मिल गया,इससे निगम की कार्यक्षमता में भी वृद्धि होगी। समय सीमा के भीतर पूरी प्रक्रिया करने और आश्रितों को नियुक्ति देने पर कलेक्टर एवं प्रशासक श्री अवनीश शरण ने नगर निगम की तारीफ करते हुए कहा की मान.मुख्यमंत्री एवं मान. उपमुख्यमंत्री जी तथा शासन की मंशा अनुरूप क्रियान्वयन किया गया है, यह काबिले तारीफ है।
इन्हें मिली नौकरी
01. नीता ठाकुर, 02. रानो उर्फ क्षमता, 03. वेद प्रकाश
,04. अन्नपूर्णा सोनी, 05. परिवेश परिहार,06. लक्ष्मी जनोकर
,07. गीता श्रीवास,08. हसीना बानो,09. नीलेश श्रीवास
,10. अजीत,11. मो. यूनूस खान,12. श्रीमनगर निगम में 22 आश्रितों को मिली अनुकंपा नियुक्तिती मीना पाल,13. श्रीमती बीना
,14. शेख अमीन उल्ला,15. विनोद कुमार डागोर,16. मीरा तिवारी
,17. रजनी गुप्ता,18. प्रदीप बघेल,19. शेखर मार्को,20. मो. यूनूस
,21. संजय कुमार,22.  रेशमा मलिक

रेल प्रशासन और मजदूर कांग्रेस की बैठक सम्पन्न

बिलासपुर ।  आज दिनांक 10 जनवरी 2025 को मंडल सभागार में मंडल रेल प्रबंधक श्री राजमल खोईवाल की उपस्थिति में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर कांग्रेस कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों के साथ औपचारिक बैठक आयोजित की गई । इस बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक योगेश कुमार देवांगन, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री चंद्रभूषण सहित सभी शाखाधिकारी एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर कांग्रेस के महामंत्री श्री पीताम्बर लक्ष्मी नारायण , मंडल समन्वयक बी कृष्ण कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे । मंडल रेल प्रबंधक द्वारा नवनिर्वाचित श्रम संगठन के पदाधिकारियों का एवं श्रम संगठन द्वारा मंडल रेल प्रबंधक का स्वागत किया गया ।

तत्पश्चात वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ अंशुमन मिश्रा के द्वारा स्वागत भाषण दिया गया । मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं मंडल रेल प्रबंधक के मध्य सकारात्मक चर्चा हुई, जिसमें मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने प्रशासन के सभी कार्यों में सहयोग करने की बात कही।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने अपने उद्बोधन में कहा कि आप रेल की प्रगति एवं विकास में अपना बहुमूल्य सुझाव के साथ ही कर्मचारी कल्याण के मुद्दों से रेल प्रशासन को अवगत कराएं । हम चाहते हैं कि हम सभी मिलकर न केवल समस्याओं का समाधान करेंगे, बल्कि भविष्य के लिए ऐसी रणनीति बनाएँगे जिससे न केवल संगठन और कर्मचारी, बल्कि हमारी पूरी रेल व्यवस्था प्रगति की ओर बढ़े।

जीपीएम पुलिस ने 2024 में अपराध और नशे के कारोबार पर कसी लगाम

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही  । पुलिस ने वर्ष 2024 में अपराध और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज की हैं। एनडीपीएस एक्ट के तहत 16 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें 09 मामलों में 569 किग्रा गांजा और 07 मामलों में 529 नशीली दवाएं जब्त की गईं। ओडिशा के नक्सली क्षेत्र से जुड़े अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क के सरगना अजीत राणा समेत 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में 07 चारपहिया वाहन भी जब्त किए गए।

अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान में 1682 लीटर शराब जब्त की गई और उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधी राजनारायण जायसवाल सहित 05 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। जिले में 05 अंधेकत्ल के प्रकरणों में 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश किया गया। इनमें 7 वर्षों से लंबित थाना गौरेला के अपराध क्रमांक 201/2017 के प्रकरण में भी कार्रवाई शामिल है।

जिले में चोरी के मामलों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए 08 चोरियों में 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 05 आरोपियों से 42 मोटरसाइकिल बरामद की गईं। महिला अपराधों में संवेदनशीलता दिखाते हुए 278 मामलों में 285 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने सट्टा के विरुद्ध भी अभियान चलाया। पेंड्रा और मरवाही क्षेत्रों में सक्रिय राजा-रानी ग्रुप और नंबरी सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए कुल 19 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें मरवाही में सक्रिय गिरोह संचालक स्नेहिल गुप्ता भी शामिल है।

जिले में आदतन अपराधियों के खिलाफ सख्ती बरती गई। धारा 110 दं.प्र.सं. के तहत 47 अपराधियों को बाउंड ओवर किया गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 51.61% अधिक है। 12 नए हिस्ट्रीशीटर चिन्हांकित किए गए और 01 आरोपी को जिला बदर किया गया।

GPM पुलिस की सक्रियता और ठोस कार्रवाई से जिले में अपराध के ग्राफ में कमी आई है। यह प्रयास कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और जनता में सुरक्षा का माहौल स्थापित करने में प्रभावी रहा है।

सखी वन स्टॉप सेंटर में भर्ती के लिए आवेदन 30 जनवरी तक

गौरेला पेण्ड्रा-मरवाही।  जिले में सखी वन स्टॉप सेंटर संचालन के लिए सेवा प्रदाताओं के कुल 13 पदों पर नियुक्ति की जानी है। सभी पद महिलाओं के लिए आरक्षित है। नियुक्ति हेतु पात्र महिला आवेदकों से 30 जनवरी शाम 5 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। आवेदन का प्रारूप कार्यालय जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के सूचना पटल पर तथा जिले की वेबसाईट https://gaurela-pendra-marwahi.cg.gov.in पर प्राप्त किया जा सकता है। आवेदन पत्र पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट, कोरियर के माध्यम से स्वीकार होंगे।
सखी वन स्टॉप संचालन के लिए पदों की संख्या एवं मासिक सेवा शुल्क इस तरह है-केंद्र प्रशासक के 1 पद मासिक सेवा शुल्क 31450 रुपए, साइको-सोशल काउंसलर के 1 पद मासिक सेवा शुल्क 25780 रुपए, केस वर्कर के 2 पद मासिक सेवा शुल्क 18420 रुपए , पैरा लीगल कार्मिक-वकील, पैरा मेडिकल कार्मिक एवं कार्यालय सहायक के एक-एक पद मासिक सेवा शुल्क 18420 रुपए, बहुउद्देशीय कर्मचारी-रसोईया के 3 पद मासिक सेवा शुल्क 11720 रुपए और सुरक्षा गार्ड-नाइट गार्ड के 3 पद मासिक सेवा शुल्क 11360 देय होगा।

झोझा जलप्रपात: प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन का नया केंद्र

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों में से एक है झोझा जलप्रपात। चारों ओर पर्वतों से घिरे और लगभग 100 फुट की ऊंचाई से गिरते झरने की खूबसूरत नजारे पर्यटकों का मन मोह लेता है। झोझा जलप्रपात का लुफ्त उठाने के लिए जनवरी का महीना सुनहरा मौसम है। कई पर्यटक यहां अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने, तो कई अपने मित्रों के साथ झरने में नहाने का लुफ्त उठाने बड़ी संख्या में पहुंच रहे है। पर्यटक यहां झरने में स्नान के साथ साथ खूब मौज-मस्ती करते हैं। यह जल प्रपात स्थानीय पर्यटकों से गुलजार रहता है। ज्यादातर लोग अपने छुट्टी बिताने के लिए इस जगह का चयन करते है।

झोझा जल प्रपात में एक जनवरी को मेला लगता है। इस दिन दूर- दूर से पर्यटक यहां पहुंचते हैं। इन पर्यटकों को पता है कि इस दिन यहां मेला लगता है। इस दिन यहां का नजारा देखने लायक रहता है। यदि आप इस मौसम में झोझा जलप्रपात जाना चाहते है तो पेंड्रा से आठ किमी दूर बसंतपुर चौराहे से 28 किमी की दूरी तय कर बस्ती बगरा पहुंच सकते है। बस्ती से मात्र चार किमी दूर जलप्रपात है। हालांकि एक से दो किलोमीटर कच्ची सड़को के रास्ते और एक किलोमीटर पैदल चलकर झोझा जलप्रपात तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। तीन किमी में कच्ची-पक्की सड़क है।
जिला मुख्यालय गौरेला से 40 किमी दूर स्थित यहाँ घने जंगल की बीच बहते झरने के किनारे अनेक दुर्लभ पक्षी और तितलियों का झुंड साल भर देखा जा सकता है। यहाँ जंगली चिरायता, भुई आंवला, मूसली जैसी वन औषधियां चारों ओर फैली दिखती हैं। यह ट्रेकिंग के लिए एक आदर्श स्थान है। यहाँ कैम्पिंग का लुत्फ़ लिया जा सकता है। यहाँ बने होम स्टे में रुककर स्थानीय जनजातीय व्यंजनों का लुत्फ़ भी लिया जा सकता है। पर्यटन स्थल सोशल मीडिया में पोस्ट होने के वजह से अब धीरे-धीरे झोझा जलप्रपात में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बीतें पांच सालों में यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ी है।
कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी की विशेष पहल पर जिले के पर्यटन स्थलों का विकास किया जा रहा है। पर्यटकों की सुविधा के लिए झोझा जलप्रपात तक पहुंचने के लिए डीएमएफ मद से सीढ़ी बनाए जा रहे है। बम्हनी नदी की धारा पर बने झोझा जलप्रपात अपने सुंदर दृश्य के लिए जाने जाते है। बताया जाता है कि झरने से गिरने वाला पानी हसदेव नदी पर जाकर मिल जाता है। जिला प्रशासन की पहल पर यहां स्थानीय ग्रामीणों को शामिल कर एक समिति का गठन किया गया। समिति के सदस्य अब यहां पहुंचने वाले पर्यटकों से कुछ शुल्क लेते हैं। समिति बनने से एक फायदा होगा कि यह क्षेत्र साफ- सुथरा रहेगा।

भाजपा के विष्णु महापौर पद के प्रमुख दावेदार, संगठन और अनुभव से मिली ताकत

बिलासपुर। नगरीय निकाय चुनाव के आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद महापौर पद के दावेदारों में हलचल तेज हो गई है। भाजपा में अधिवक्ता विष्णु सोनी का नाम संभावित उम्मीदवारों में प्रमुखता से उभरकर सामने आया है। पार्टी में उनकी संगठनात्मक पकड़, लंबे अनुभव और सक्रियता के चलते वे एक मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।

अधिवक्ता विष्णु सोनी ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत छात्र राजनीति से की थी। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े और छात्र राजनीति के दौरान संगठन में अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया। वर्तमान में वे समाज की केंद्रीय समिति में संगठन मंत्री के रूप में कार्यरत हैं और मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

पिछले 25 वर्षों से भाजपा में लगातार सक्रिय रहने वाले अधिवक्ता विष्णु सोनी ने संगठन के विभिन्न अभियानों और नीतियों को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने में योगदान दिया है। वर्तमान में वे प्रदेश भाजपा की आरटीआई प्रकोष्ठ के सदस्य हैं। उनकी संगठनात्मक क्षमता, कानूनी अनुभव और जनसंपर्क का व्यापक दायरा उन्हें भाजपा नेतृत्व की पसंद बना सकता है।

खास बातचीत में अधिवक्ता विष्णु सोनी ने कहा, “मैंने हमेशा पार्टी और समाज के हित में काम किया है। यदि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद और विश्वास मिला, तो मैं महापौर का चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं। मेरा उद्देश्य बिलासपुर के विकास को नई दिशा देना है। साफ-सफाई, पानी, बिजली, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना मेरी प्राथमिकता होगी।”

भाजपा के अंदरूनी सूत्रों का मानना है कि अधिवक्ता विष्णु सोनी की संगठनात्मक क्षमता और समर्पण ने उन्हें दावेदारों की सूची में प्रमुख स्थान दिलाया है। उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि पार्टी के लिए एक मजबूत विकल्प बन सकती है।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा नेतृत्व महापौर पद के लिए किसे टिकट देता है। अधिवक्ता विष्णु सोनी की उम्मीदवारी ने बिलासपुर की राजनीतिक चर्चाओं को और अधिक तेज कर दिया है।

Ways to Run Indoors and with Limited Space

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Aliquam eros ante, placerat ac pulvinar at, iaculis a quam. Duis ut risus lobortis diam molestie vehicula. Nunc aliquet lectus at egestas tristique. Orci varius natoque penatibus et magnis dis parturient montes, nascetur ridiculus mus. Ut commodo vel quam sit amet aliquam. Nulla facilisi. Sed enim libero, pellentesque euismod hendrerit sed, vestibulum nec mi. Integer aliquam purus blandit eleifend auctor. Maecenas porttitor eros at pulvinar lobortis. Donec arcu ante, fringilla id orci id, dignissim mollis sapien. Aenean vehicula justo mauris, eget interdum turpis dapibus a.

Quisque massa mauris, imperdiet in nisl vitae, mollis faucibus enim. Suspendisse mollis tempus enim, id tincidunt velit lacinia eget. Nam tincidunt lorem sit amet malesuada aliquet. Morbi pellentesque pharetra turpis vel mattis. Proin vulputate aliquet tincidunt. Nulla sed urna consequat, aliquam diam in, congue metus. Nullam sit amet aliquam orci.

Donec lorem metus, pulvinar sit amet augue ut, tristique euismod neque. Nullam vitae hendrerit tellus, sit amet maximus lorem. Praesent commodo orci ut venenatis dictum. Pellentesque odio quam, rutrum a mi sed, aliquet ullamcorper ipsum. Phasellus bibendum elit ligula, sed placerat diam hendrerit non. Suspendisse commodo tempus leo at congue. Curabitur aliquet efficitur nisi, eu dignissim dui consectetur vitae. Aenean eget magna quis est tincidunt maximus. Nunc non metus vitae sem imperdiet scelerisque. Aenean egestas euismod ante, id congue ligula egestas sed. Quisque eros enim, dignissim non efficitur posuere, viverra in velit. Aliquam ac pretium sem. Suspendisse fringilla mattis orci in consequat. Mauris quis nulla sed dui volutpat semper eget at neque.

Most Extreme Motorcycle Races

Cycling benefits and disadvantages