अवैध कबाड़ के खिलाफ कार्रवाई, 210 किलो कबाड़ जब्त

SHARE:

बिलासपुर। सिटी कोतवाली पुलिस ने अवैध कबाड़ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 210 किलो कबाड़ जब्त किया, जिसकी कीमत लगभग ₹4500 आंकी गई है। आरोपी संतोष यादव (36), निवासी खपरगंज कल्लू बाड़ा, को 11 जनवरी 2025 को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद साबद्रा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

मुखबिर की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने खपरगंज कल्लू बाड़ा के पास छापा मारा। आरोपी संतोष यादव के कब्जे में लोहे का रॉड (40 किलो), लोहे का एंगल (50 किलो), लोहे का स्क्रैप (60 किलो), और कूलर जाली (60 किलो) समेत कुल 210 किलो कबाड़ पाया गया। आरोपी से बिल और गुमास्ता लाइसेंस मांगा गया, जिसे वह प्रस्तुत करने में विफल रहा। आरोपी के खिलाफ भारतीय नियमानुसार धारा 35 (3) बीएनएसएस / 303 (2) बीएनएसएस के तहत कबाड़ जब्त कर कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त आरोपी पर धारा 170 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विवेक पाण्डेय, प्रआर कृष्ण पाण्डेय, आरक्षक सैय्यद नूरूल, गोकूल जांगड़े, धीरेन्द्र सिंह और संजय श्याम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

[the_ad id='179']

Leave a Comment

और पढ़ें
[the_ad id='15212']