बिलासपुर। निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत 18 छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया, साथ ही विद्यालय प्रांगण में एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण किया गया है।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में इंजी.सत्यलता आनंद मिरी अध्यक्ष जिला पंचायत जांजगीर चांपा, अध्यक्षता गोमती कंवर सदस्य जनपद पंचायत अकलतरा अति विशिष्ट अतिथि पवन यादव मंडल अध्यक्ष अकलतरा एवं विशिष्ट अतिथि ग्राम के सरपंच परमेश्वर पटेल, रघुवीर सिंह अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति एवं समिति के समस्त सम्माननीय सदस्यगण, ग्राम के उप सरपंच कृष्णा साहू, ग्राम के गणमान्य नागरिक सुरेंद्र सांडे, बृहस्पति पटेल, ब्रम्हभट्ट की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ने छ.ग. शासन द्वारा छात्रहित एवं जनहित में चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी देते हुए छात्र-छात्राओं को न केवल परीक्षा अपितु जीवन में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने और उनको देशहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी।
उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यार्थियों के साथ शाला परिवार के प्राचार्य प्रशान्त साहू, व्याख्यातागण सुखराम सिंह सिदार, किशोर कुमार देवांगन, नरेंद्र सिंह डहरिया, शकुन सिंह, स्टाॅॅफगण आशीष कुमार सांडे, टीकाराम कैवर्त्य, चंद्रप्रकाश उईके, जहीर खान, बलराम प्रसाद कंवर का सराहनीय सहयोग रहा।



