परासी ग्राम वासियों ने बिजली का खंभा हटाने सहायक यंत्री को सौंपा ज्ञापन

SHARE:

मरवाही/जीपीएम । जनपद पंचायत मरवाही के ग्राम पंचायत परासी में बीच रास्ते में लगा लोहे का बिजली खंभा लोगों के लिए जानलेवा मुसीबत बन गया है। गांव में श्यामू के घर के पास सड़क के बीचों-बीच पोल गड़ा होने से आवागमन तो बाधित है ही, साथ ही वाहनों के टकराने का खतरा भी हमेशा बना रहता है। स्थिति यह है कि कई लोग इस खंभे से टकराते-टकराते बाल-बाल बचे हैं।

हादसों की इस आशंका को देखते हुए सरपंच शिवप्रसाद के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विद्युत विभाग (मरवाही) के सहायक यंत्री को ज्ञापन सौंपा है। पत्र के माध्यम से मांग की गई है कि किसी बड़ी दुर्घटना के होने से पहले, जनहित में जल्द से जल्द पोल को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए। ज्ञापन सौपने के दौरान सरपंच शिवकुमार अगरिया, आत्मा सिंह दीक्षित, सौरभ दीक्षित लालमन केवट, अनिल केवट महेश यादव, विनोद कुमार केवट सहित कई ग्रामीणों उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें