BNI परिवार ने आराध्या हॉस्पिटल को निःशुल्क किडनी डायलिसिस मशीन भेंट की

SHARE:

बिलासपुर। समाज सेवा की भावना को साकार करते हुए BNI बिलासपुर परिवार ने गुरु कृपा और समाज के सहयोग से आराध्या हॉस्पिटल को निःशुल्क किडनी डायलिसिस मशीन प्रदान की है, जिसका संचालन डॉ. रजनीश पांडे द्वारा किया जाएगा। यह पहल जरूरतमंद मरीजों को बिना किसी शुल्क के डायलिसिस सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है। इस पुनीत कार्य के शुभारंभ के अवसर पर गुरु पूजा एवं अरदास समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें सभी श्रद्धालु आमंत्रित हैं। आयोजकों ने कहा कि यह सेवा समाज के सहयोग से संभव हो पाई है और आगे भी इसी तरह के कार्य किए जाएंगे।

यह कार्यक्रम 6 फरवरी को आराध्या हॉस्पिटल में आयोजित किया जाएगा। BNI बिलासपुर परिवार ने सभी से अनुरोध किया है कि इस आयोजन में सम्मिलित होकर सेवा कार्य का हिस्सा बनें और इसे सफल बनाएं।

[the_ad id='179']

Leave a Comment

और पढ़ें
[the_ad id='15212']