चुनावी सभा और रैली की अनुमति के लिए अफसरों को सौंपी गई जिम्मेदारी

SHARE:

बिलासपुर । नगरीय निकाय चुनाव के अंतर्गत बिलासपुर निगम क्षेत्र में चुनावी सभा एवं रैली की अनुमति देने के लिए दो अतिरिक्त तहसीलदारों को अधिकृत किया गया है। निगम के वार्ड क्रमांक 1 से 35 तक अनुमति जारी करने के लिए अतिरिक्त तहसीलदार गरिमा ठाकुर एवं स्टेनो टायपिस्ट मनोज यादव तथा वार्ड क्रमांक 36 से 70 तक की अनुमति के लिए अतिरिक्त तहसीलदार लखेश्वर प्रसाद किरण एवं सहायक ग्रेड 3 दीपक गुप्ता की ड्यूटी लगाई गई है। एडीएम एवं रिटर्निंग अफसर ने आवेदन मिलने पर अविलंब नियमानुसार रैली, नुक्कड़ सभा, जुलूस, आमसभा आदि के लिए अनुमति जारी करने के निर्देश दिए हैं।

[the_ad id='179']

Leave a Comment

और पढ़ें
[the_ad id='15212']