गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मरवाही विकासखंड के ग्राम परासी स्थित मंडी का निरीक्षक प्रभारी मोहम्मद ईरशाद सिद्धकी, सहकारिता विस्तार अधिकारी द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान परिसर की व्यवस्था, रिकॉर्ड तथा चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और मंडी संचालन संबंधी प्रक्रियाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्टॉक पंजी, खरीदी प्रक्रिया, किसानों की सुविधा तथा पारदर्शिता को लेकर भी जानकारी एकत्र की गई। 
निरीक्षक ने किसानों से भी बात की और उनकी समस्याएं समस्याएं भी सुनी किसान और मंडी अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए।
निरीक्षक ने मंडी संचालन संबंधी प्रक्रियाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्टॉक पंजी, खरीदी प्रक्रिया, किसानों की सुविधा तथा पारदर्शिता को लेकर भी जानकारी एकत्र की गई। पूरी प्रक्रिया अधिकारियों की उपस्थिति में सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई।
निरीक्षण के दौरान प्रबंधक शेषनारायण दुबे, ग्राम सेवक कमलेश कुमार उरांव, REO, मंडी ऑपरेटर रविंद्र कुमार पंडरिया, मंडी अध्यक्ष साहेब सिंह उपस्थित रहे।




