दुर्ग-कटनी-दुर्ग कुंभ स्पेशल ट्रेन आज और कल होगी संचालित

SHARE:

बिलासपुर । कुंभ मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दुर्ग-कटनी-दुर्ग कुंभ स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन आज 29 जनवरी एवं कल 30 जनवरी को दुर्ग से कटनी के लिए रवाना होगी। वहीं, वापसी में यह ट्रेन कटनी से 30 एवं 31 जनवरी को दुर्ग के लिए संचालित होगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इस ट्रेन का ठहराव प्रमुख स्टेशनों पर निर्धारित किया है। यह कुंभ स्पेशल ट्रेन रायपुर, उसलापुर, पेण्ड्रारोड, अनुपपुर, शहडोल और उमरिया स्टेशनों पर रुकेगी। इस विशेष ट्रेन से श्रद्धालुओं को कुंभ मेले तक पहुंचने में सहूलियत होगी।

[the_ad id='179']

Leave a Comment

और पढ़ें
[the_ad id='15212']