तलवार नुमा चापड़ से लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

बिलासपुर। चकरभाठा पुलिस ने सरेराह तलवार नुमा लोहे का चापड़ लहराकर आम लोगों को डराने धमकाने वाले आरोपी दुर्गेश उर्फ मोनू राठौर (19 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक लोहे का तलवार नुमा चापड़ जब्त किया गया।

पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि आरोपी चकरभाठा कैंप वार्ड क्रमांक 15 सिंधी मुक्तिधाम चौक के पास तलवार लेकर लहराते हुए लोगों को डरा रहा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी दुर्गेश ने अपना नाम और पता बताया और पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को माननीय न्यायालय बिल्हा में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में थाना चकरभाठा पुलिस की विशेष भूमिका रही।

Leave a Comment

और पढ़ें