थाना सरकंडा ने फरार आरोपियों के खिलाफ चलाया अभियान, 5 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर । थाना सरकंडा द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत 5 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह अभियान बीट प्रभारी और बीट आरक्षकों के संयुक्त प्रयासों से चलाया गया, जिसमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में संध्या पेट्रोलिंग भी की गई।

पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह के निर्देश पर और अति. पुलिस अधीक्षक श्री उदयन बेहार तथा सी.एस.पी. श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी नीलेश पाण्डेय के नेतृत्व में बीट प्रभारी और बीट आरक्षकों ने फरार आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट तामिल किए। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में श्याम रजक, गणेश यादव, शेख रोशन उर्फ फिरोज खान, शेख मोईन और गुंजा विश्वकर्मा शामिल हैं। पुलिस ने आगामी पंचायत और नगरी निकाय चुनाव के मद्देनजर और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से यह अभियान चलाया है।

पुलिस अधिकारियों ने आगे भी फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान जारी रखने का ऐलान किया है, ताकि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *