गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस अधीक्षक GPM ने किया ध्वजारोहण

SHARE:

गौरेला पेंड्रा मरवाही । गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने अपने कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर पुलिस के जवानों की टुकड़ी ने तिरंगे झंडे को सलामी दी, और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया।

पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओम चंदेल, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता तिवारी तथा कार्यालय के अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण भी उपस्थित थे।

[the_ad id='179']

Leave a Comment

और पढ़ें
[the_ad id='15212']