मरवाही क्षेत्र ग्राम पंचायत परासी में दिनदहाड़े चोरी, घर से सोना-चांदी सहित नकदी पार

SHARE:

मरवाही । थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मरवाही से लगभग 7 किलोमीटर दूर मुख्य मार्ग पर स्थितग्राम पंचायत परासी रेवा लाल पिता बिहन लाल केवट के घर को चोरों ने दिनदहाड़े निशाना बनाया। घर के सदस्यों की अनुपस्थिति का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोर घर में घुस गए और चोरी की घटना को अंजाम दिया।
बताया जा रहा है कि चोर घर से थाली, लोटा, बटकी, बटुआ, सोना-चांदी के आभूषण, नकदी तथा अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। और चोर अपना औजार भूल गए।
पीड़ित परिवार ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है तथा ग्रामीणों ने पुलिस से शीघ्र कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और चोरी गए सामान का आकलन किया जा रहा है।

Lovekesh Singh Dixit
Author: Lovekesh Singh Dixit

Bureau Chief Gaurela Pendra Marwahi Mo. No. +918085565657

Leave a Comment