छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायधीश ने अतिरिक्त न्यायालय भवन का किया वर्चुअली शिलान्यास एवं भूमि पूजन

SHARE:

गौरेला पेंड्रा मरवाही । छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने आज सिविल कोर्ट पेंड्रारोड न्यायालय गौरेला परिसर में अतिरिक्त न्यायालय भवन का वर्चुअली शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। उनके साथ जस्टिस नरेश चंद्रवंशी भी वर्चुअल रूप से शामिल हुए। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने कहा कि न्यायालय भवन बनने से लोगो को न्याय प्राप्त करने में सुविधाएं होगी। इस भवन का निर्माण लगभग 77 लाख रुपये की लागत से होगा। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिराजुद्दीन कुरैशी भी समारोह में मौजूद थे। भूमिपूजन के इस कार्यक्रम में ज्योति अग्रवाल प्रथम जिला न्यायाधीश, एकता अग्रवाल द्वितीय जिला न्यायाधीश, महेश बाबू साहू मुख्य न्याययिक मजिस्ट्रेट, सीमा जगदम्बा न्यायायिक मजिस्ट्रेट, कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी और पुलिस अधीक्षक एस आर भगत सहित प्रशासनिक अधिकारी, अधिवक्तागण एवं विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि भी समारोह में शामिल हुए।

[the_ad id='179']

Leave a Comment

और पढ़ें
[the_ad id='15212']