बिलासपुर। महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। थाना सिविल लाइन में दर्ज रिपोर्ट के आधार पर आरोपी विकास रोहरा को गिरफ्तार किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 04 जनवरी 2025 को थाना सिविल लाइन में लिखित आवेदन दिया था, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि आरोपी ने 03 जनवरी 2025 को उसे छेड़ा। महिला ने बताया कि वह आरोपी के घर के पास खड़ी थी, तभी आरोपी काले रंग की कार से आया और उसे देखकर बुरी नियत से उसका हाथ पकड़ लिया, साथ ही चरित्र पर अपमानजनक टिप्पणी की।
इसके बाद पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास रोहरा (उम्र 37, निवासी रॉयल आर्चिड, 27 खोली, सिविल लाइन) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस मामले में पुलिस ने त्वरित जांच और कार्रवाई की, जिससे महिला को न्याय मिल सके