नगर निगम बिलासपुर में नए नेतृत्व का आगाज: महापौर और पार्षदों ने ली शपथ

SHARE:

बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू की उपस्थिति में नगर पालिक निगम, बिलासपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज मुंगेली नाका मैदान में संपन्न हुआ। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने महापौर एवं सभी पार्षदों को वार्डवार शपथ दिलाई। महापौर पूजा विधानी ने मंत्रियों और विधायकों की उपस्थिति में महापौर पद की शपथ ली। इसके बाद पार्षदों को 10 – 10 के समूह में शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण उपरांत महापौर पूजा विधानी ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धरमजीत सिंह, सुशांत शुक्ला एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं शहरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

[the_ad id='179']

Leave a Comment

और पढ़ें
[the_ad id='15212']